फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   travellers moving after sealing suitcase and trolly bag.

सूटकेस व ट्राली बैग भी सील करके चल रहे मुसाफिर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
travellers moving after sealing suitcase and trolly bag.
कोरोना महामारी के डर से ट्रेनों में सफर करने वाले मुसाफिर अपने साथ ले जा रहे सामान का भी बेहद ख्याल रख रहे हैं। वे ट्राली बैग, सूटकेस आदि को पॉलीथिन से पूरी तरह सील करके ला रहे हैं, ताकि उनके सामान पर कोरोना का खतरा न बन सके। कोरोना महामारी के डर के चलते एक जून से चलाईं गईं स्पेशल ट्रेनों में बहुत कम संख्या में यात्री सफर कर रहे हैं। इनमें झांसी होकर अप और डाउन की 28 ट्रेनें निकल रहीं हैं। इन ट्रेनों में सिर्फ जरूरतमंद लोग की टिकट बनवा रहे हैं। इनमें अधिकांश वे लोग शामिल हैं जो लॉकडाउन में किसी न किसी वजह से फंस गए हैं। या किसी के नजदीक के नाते रिश्तेदार का दूसरे शहर में निधन हो गया है। या दूसरे शहर में पढ़ाई कर रहे बच्चों को लेने जाना है। दूसरा यह कारण भी है कि ट्रेनों में सिर्फ कंफर्म टिकट वाले यात्री ही सफर कर पा रहे हैं। यात्रा के दौरान मुसाफिर बेहद सतर्कता दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed