{"_id":"5f6a4ec18ebc3e73374842f8","slug":"traveller-increase-for-more-train-reporters-news-jhs1769052156","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनें बढ़ते ही सफर करने वालों के बीच मची मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनें बढ़ते ही सफर करने वालों के बीच मची मारामारी
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर आरक्षण टिकट के लिए लगी यात्रियों की भीड़। अमर उजाला
झांसी। कोरोना महामारी में भले ही यात्री कोरोना महामारी में ऑनलाइन टिकटों को तरजीह दे रहे हैं, लेकिन हकीकत में आरक्षण काउंटरों पर भीड़ कम नहीं हो रही है। सुबह के घंटों में यहां पर लंबी कतार लगी रहती है। पिछले छह दिन में झांसी रेलवे स्टेशन से 2800 यात्रियों के टिकट बनवाए गए। भीड़ के कारण लोगों के बीच सोशल डिस्टेसिंग का भी पालन नहीं हो रहा है।
कोरोना महामारी के चलते रेलवे ने 23 मार्च से नियमित संचालन बंद कर रखा है। फिलहाल यात्रियों को राहत देने के लिए देश भर में करीब 200 स्पेशल ट्रेनें चलाईं जा रहीं हैं। इन ट्रेनों की संख्या पिछले चार महीनों में धीरे- धीरे करके बढ़ाई गई। इनमें 50 ट्रेनें झांसी से होकर गुजर रहीं हैं। शुरूआत में यात्री कोरोना महामारी के चलते सफर करने से बच रहे थे। ट्रेनें खाली जा रहीं थीं, लेकिन अब ऐसे हालत नहीं रहे हैं। चूंकि, ट्रेनों में सिर्फ कंफर्म सीट वाले यात्रियों को प्रवेश दिया जा रहा है। इस कारण आरक्षण कराने वालों में मारामारी मचना शुरू हो गई है। ऑनलाइन टिकट कराने व्यवस्था होने के बाद भी लोग बड़ी संख्या रेलवे के आरक्षण काउंटर पर पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन यहां लंबी कतार लग रही है। सबसे अधिक टिकटों की मांग अहमदाबाद, मुंबई, बंगलूरू, प्रयागराज, भोपाल, लखनऊ जाने वाली ट्रेनों में बनी हुई है।
पिछले छह दिनों में काउंटर से बनवाए गए टिकट
तिथि टिकटों की संख्या आय
16 सितंबर 385 161155 रुपये
17 सितंबर 381 102630 रुपये
18 सितंबर 526 107160 रुपये
19 सितंबर 393 144620 रुपये
20 सितंबर 275 92855 रुपये
21 सितंबर 549 128725 रुपये