{"_id":"628bcb0365d325068f015368","slug":"transport-department-will-arrest-mp-buses-jhansi-news-jhs2213327163","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी की बसों की धरपकड़ करेगा परिवहन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी की बसों की धरपकड़ करेगा परिवहन विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मध्य प्रदेश की 30 बसें परिवहन विभाग के रडार पर आ गईं हैं। इन बसों पर परिवहन विभाग का 30 लाख रुपये का यात्री कर बकाया है, जिसे चुकाए बगैर ही ये जिले की सीमा में धड़ल्ले से सवारियां ढो रही हैं। लेकिन, अब इन पर शिकंजा कसा जाएगा। ये सभी बसें सीज की जाएंगी।
झांसी की सीमाएं मध्य प्रदेश से सटी हुई हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश की 100 बसों का यहां रोजाना आवागमन होता है। लेकिन, इनमें से 30 बसें ऐसी हैं जो बगैर यात्री कर अदा किए जनपद की सड़कों को रौंद रहीं हैं। इन सभी बसों पर परिवहन विभाग का औसतन एक-एक लाख रुपये का टैक्स बकाया है। लेकिन, विभागीय मुख्यालय से आए निर्देशों के बाद अब परिवहन विभाग का अमला हरकत में आ गया है। बगैर टैक्स दिए चलने वाली एमपी की बसों को सूचीबद्ध किया जाने लगा है। इसके बाद इन बसों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अलग-अलग रूटों पर टीमें निगरानी करेंगी। खासतौर पर मध्य प्रदेश बॉर्डर पर चौकसी बरती जाएगी।
एमपी रोडवेज के नाम पर दिया जाता है धोखा
झांसी। जनपद में आने वाली मध्य प्रदेश की निजी बसें रोडवेज के नाम पर धोखा दे रही हैं। इन बसों पर मोटे-मोटे अक्षरों में ‘मध्य प्रदेश परिवहन’ लिखा होता है, जिससे लोगों को लगता है कि ये बसे एमपी रोडवेज की हैं। अक्सर जांच टीमें भी बाहर से धोखा खा जाती हैं।
विज्ञापन
रोडवेज भी दबाए है 5.10 करोड़
झांसी। मध्य प्रदेश की बसें ही नहीं, बल्कि यूपी रोडवेज भी परिवहन विभाग के पांच करोड़ 10 लाख रुपये दबाए हुए है। परिवहन विभाग का रोडवेज की 167 बसों पर यात्री कर बकाया है। बकाएदार रोडवेज बसों की सूची बना ली गई है। भुगतान के लिए परिवहन विभाग के अधिकारी रोडवेज के अफसरों से संपर्क बनाए हुए हैं।
यात्री कर चुकाए बगैर जिले की सीमा में चलने वाली एमपी की निजी बसों को अब सीज किया जाएगा। इसकी सूची तैयार की जा रही है। इसके अलावा रोडवेज से बकाया टैक्स के भुगतान के लिए भी कार्यवाही की जा रही है। - सत्येंद्र कुमार, एआरटीओ