फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Transformer kept at Ganesh intersection blew, supply stalled for 11 hours

गणेश चौराहे पर रखा ट्रांसफार्मर फुंका, 11 घंटे ठप रही आपूर्ति

Mon, 16 May 2022 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Transformer kept at Ganesh intersection blew, supply stalled for 11 hours
झांसी। भीषण गर्मी के चलते लगातार बढ़ रहे ओवरलोड के चलते आए दिन ट्रांसफार्मर जल और फुंक रहे हैं। ओवरलोड के चलते महानगर स्थित गणेश चौराहे पर रखा ट्रांसफार्मर शनिवार की रात तीन बजे ओवरलोड के चलते फुंक गया। इसके बाद 11 घंटे बाद रविवार की दोपहर क्षेत्र की आपूर्ति चालू हो सकी। इस दौरान लोगों को बिजली और पानी की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

महानगर स्थित अयोध्यापुरी कॉलोनी में 125 केवी ट्रांसफार्मर से बिजली की सप्लाई की जाती है। कॉलोनी में रहने वाले अंशुल दुबे, धीरज ओछा, सार्थक तिवारी, नरेश दुबे, श्रीकांत महाराज, अरविंद तिवारी ने बताया कि कॉलोनी में तकरीबन पांच हजार की आबादी है। पूरे कॉलोनी को सिर्फ एक ही ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति की जाती है। तीन दिनों से ओवरलोड के कारण ट्रिपिंग कर रहा था। शनिवार की रात तीन बजे ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रविवार की दोपहर दो बजे सप्लाई सुचारु हुई। वहीं, उन्नावगेट, सीपरी, नंदनपुरा, नगरा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ सीपरी कन्हैयालाल ने बताया कि ट्रांसफार्मर को सही कराकर रविवार की दोपहर तक चालू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed