फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Transfor for BSA option

तबादले के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों से मांगे विकल्प

Sun, 04 Jul 2021 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Transfor for BSA option
झांसी। जिले में कई वर्षों से जमे खंड शिक्षा अधिकारियों की सूची बेसिक शिक्षा निदेशालय ने जारी कर दी है। खंड शिक्षा अधिकारियों से 5 जुलाई तक विकल्प मांगा है, कि वह किस जिले में जाना चाहते हैं। इसके बाद स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

झांसी में कई ऐसे खंड शिक्षा अधिकारी हैं, जिनका सात साल से स्थानांतरण नहीं हुआ है। हालांकि करीब दो वर्ष पूर्व निदेशालय स्तर पर स्थानांतरण प्रक्रिया हुई थी, लेकिन अपने प्रभाव के चलते वह जिले में ही बने रहे। इसके साथ ही विभिन्न शिक्षकों एवं उनके संगठनों द्वारा खंड शिक्षा अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें निदेशालय तक की गईं। लेकिन इसका भी कोई फ र्क नहीं पड़ा। हाल ही में जिले के अंदर ही कई खंड शिक्षा अधिकारियों के ब्लॉक स्तर पर स्थानांतरण किए गए थे। लेकिन इसके बाद भी यह खंड शिक्षा अधिकारी अपनी जगह काबिज हैं। हालांकि इसकी वजह जल्द ही होने वाले जनपदीय स्थानांतरण को माना जा रहा है। इधर निदेशालय ने स्थानांतरण प्रक्रिया को तेज करते हुए लंबे समय से एक ही जिले में तैनात खंड शिक्षा अधिकारियों की सूची निर्गत कर दी है। इनमें जिले के पांच खंड शिक्षा अधिकारी हैं। इधर हरिवंश कुमार ने बताया कि एबीएसए को पांच जुलाई तक विकल्प देना होगा।
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर तैनात होंगे बाबू
बेसिक शिक्षा विभाग के ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर अब जल्द ही राजकीय एवं परिषदीय बाबू को तैनात किया जाएगा। इससे शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का निदान होगा। जानकारी के अनुसार ब्लॉक के कई स्कूलों में विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। इनमें ऑपरेशन कायाकल्प, प्रेरणा, दीक्षा, शारदा आदि हैं। हालांकि अभी कई केंद्रों पर खंड शिक्षा अधिकारी के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर एवं लेखाकार की तैनाती है, जो आउटसोर्सिंग पर है। ऐसे में योजनाओं का संचालन गुणवत्तापूर्ण नहीं हो पा रहा था। बाबुओं की तैनाती से शिक्षकों की सर्विस बुक एवं अन्य पत्रवालियों की देखरेख ठीक से हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed