फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   tramformar brust

धमाके के साथ ट्रांसफार्मर में लगी आग

Wed, 10 Jun 2020 06:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
tramformar brust
चिरगांव (झांसी)। कस्बे के मुख्य भीड़भाड़ वाले बाजार में बुधवार की दोपहर सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के साथ आग लग गई जिससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। अफरातफरी में दुकानदार और ग्राहक भाग खड़े हुए। इस दौरान कई लोग ट्रांसफार्मर से बह रहा ऑयल बोतलों और बर्तनों में भरकर ले गए। बाद में पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर ठीक कर बिजली व्यवस्था सुचारु की। दुकानदारों का कहना है कि गनीमत रही कि कोई ट्रांसफार्मर के आसपास नहीं था, अन्यथा भीड़भाड़ वाली बाजार में बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

चिरगांव में सेंट्रल बैंक के पास दोपहर में बिजली नहीं आ रही थी। थोड़ी देर बाद जैसे ही बिजली आई तभी बाजार में सड़क किनारे रखा ट्रांसफार्मर का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया और तेज धमाका होने के साथ ही उसमें आग लग गई। धमाका सुनकर आसपास के दुकानदार और बाजार में मौजूद लोग घबरा गए। बाजार में भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। थोड़ी देर बाद लोगों को पता चला कि धमाका ट्रांसफार्मर से हुआ। इस दौरान बिजली फिर से चली गई।
विज्ञापन

उधर, धमाके से ट्रांसफार्मर में कई जगह लीकेज हो गया और उसका ऑयल सड़क पर बहने लगा तो कुछ लोग बर्तन और बोतलों में ऑयल जमा कर ले गए। किसी ने बिजली विभाग को इसकी सूचना दी। विभाग के कर्मचारी कुछ देर में बाजार पहुंचे और उन्होंने ट्रांसफार्मर व तार को ठीक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed