फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Trains were running late , passengers barely grew

देरी से चल रहीं ट्रेनें, यात्रियों की मुश्किल बढ़ी

Fri, 07 Aug 2015 10:56 PM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम रेल के हरदा खंडवा खंड में खिरकिया और भिरंगी स्टेशन के मध्य कामायानी एक्सप्रेस और जनता एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बाद से मुंबई की तरफ जाने के लिए यात्री बेहाल हैं। मुंबई की ओर से जाने और वहां से आने वाली अधिकांश ट्रेनें लेट चल रही हैं। वहीं, आधा दर्जन ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी मुंबई की तरफ जाने के लिए कोई ट्रेन उपलब्ध न होने के कारण यात्रियों की स्टेशन पर भीड़ लगी रही। पूछताछ कार्यालय पर यात्री ट्रेनों की जानकारी के लिए शोरगुल करते रहे। कर्मचारी भी यात्रियों को मदद पहुंचाने की जगह केवल डंडे से बोर्ड की तरफ इशारा करते रहे कि वह बोर्ड पर लगी गाड़ियों के हिसाब से वह अपनी ट्रेन का चयन कर लें।
विज्ञापन

वहीं, मुंबई की तरफ से परिवर्तित मार्ग से आ रही गाड़ियों के इंतजार में यात्रियों का बुरा हाल रहा। शुक्रवार को गाड़ी संख्या 12541 अप गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 12630 अप निजामुद्दीन यशवंतपुर एक्सप्रेस, 12618 अप मंगला एक्सप्रेस, 11077 डाउन झेलम एक्सप्रेस, 12171 डाउन लोकमान्य तिलक हरिद्वार एक्सप्रेस, 12944 अप उद्योग कर्मी एक्सप्रेस निरस्त रहीं। इन ट्रेनों में जिन यात्रियों का कंफर्म आरक्षण था, उनको मजबूरन अपने टिकट निरस्त कराने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



 चार दिन में निरस्त रहेंगी 53 ट्रेनें
झांसी।  मध्य प्रदेश के हरदा रेल हादसे के चलते सात अगस्त से दस अगस्त तक 53 ट्रेनें अपने आरंभिक स्टेशन से निरस्त रहेंगी। यह ट्रेनें अगले दिन झांसी आएंगी।
इनमें सात अगस्त को 11058 अप पठान कोट एक्सप्रेस, 11057 डाउन पठान कोट एक्सप्रेस, 12103 पूणे लखनऊ एक्सप्रेस, 12137 डाउन पंजाब मेल, 12161 लोकमान्य तिलक आगरा कैंट एक्सप्रेस, 12162 हरिद्वार लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 12486 अप श्रीगंगा नगर नांदेड एक्सप्रेस, 12541 अप गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 12542 डाउन लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस, 12618 अप मंगला एक्सप्रेस, 12630 अप निजामुद्दीन यशवंतपुर एक्सप्रेस व 12781 डाउन मैसूर निजामुद्दीन एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद रहीं। यह ट्रेनें शनिवार को झांसी नहीं आएंगी।

इसके अलावा आठ अगस्त को 11058 अप पठानकोट एक्सप्रेस, 11057 डाउन पठानकोट एक्सप्रेस, 11077 डाउन झेलम एक्सप्रेस, 11078 अप झेलम एक्सप्रेस, 12107 डाउन लोकमान्य तिलक लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, 12137 डाउन पंजाब मेल, 12138 अप पंजाब मेल, 12141 डाउन लोकमान्य तिलक राजेंद्र नगर एक्सप्रेस, 12486 अप श्रीगंगा नगर नांदेड एक्सप्रेस, 12541 अप गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 12542 डाउन लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस, 22685 डाउन यशवंतपुर चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 22686 अप चंडीगढ़ उना हिमाचल एक्सप्रेस, 22455 शिरडी कालका एक्सप्रेस, 24314 अप बरेली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, नौ अगस्त को 11058 अप पठानकोट एक्सप्रेस, 11057 डाउन पठानकोट एक्सप्रेस, 11077 डाउन झेलम एक्सप्रेस, 12137 डाउन पंजाब मेल, 12138 अप पंजाब मेल, 12102 अप लखनऊ पुणे एक्सप्रेस, 12108 अप लखनऊ लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 12143 डाउन लोकमान्य तिलक सुलतानपुर एक्सप्रेस, 12173 डाउन लोकमान्य तिलक प्रतापगढ़ एक्सप्रेस, 12485 डाउन नांदेड श्रीगंगा नगर एक्सप्रेस, 12541 अप गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 12542 डाउन लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस, 12486 कालका शिरडी एक्सप्रेस व दस अगस्त को गाड़ी संख्या 11058 अप पठानकोट एक्सप्रेस, 11078 अप झेलम एक्सप्रेस, 12138 अप पंजाब मेल, 12144 अप सुलतानपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 12422 अप अमृतसर नांदेड एक्सप्रेस, 12782 निजामुद्दीन मैसूर एक्सप्रेस, 12541 अप गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 11016 अप कुशीनगर एक्सप्रेस, 12171 डाउन लोकमान्य तिलक हरिद्वार एक्सप्रेस, 14313 डाउन लोकमान्य तिलक बरेली एक्सप्रेस, 12107 डाउन लोकमान्य तिलक लखनऊ एक्सप्रेस व 12485 नांदेड श्रीगंगा नगर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed