फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Trains to be full from now

अभी से फुल होने लगीं ट्रेनें

Sun, 26 Mar 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Trains to be full from now
अभी से फुल होने लगीं ट्रेनें - फोटो : demo
गर्मियों में स्कूल बंद होने के साथ ही लोग मई और जून में बच्चों के साथ पर्यटन स्थलों पर जाना शुरू कर देते हैं। इस बार भी सैकड़ों लोगों ने घूमने का प्लान बना रखा है। यही कारण है कि ट्रेनों में अभी से बर्थ बुक होने लगी हैं। धार्मिक और पर्यटन स्टेशनों के लिए प्रतिदिन 200 टिकट बुक हो रही हैं। इसमें 20 ट्रेनों में सबसे अधिक मांग है।
विज्ञापन

गर्मियों में बच्चों की छुट्टियां होने के साथ ही बहुत से लोग धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर जा रहे हैं। कोई परिवार के साथ वैष्णो देवी, सारनाथ, कन्याकुमारी, रामेश्वर, कोलकाता, शिरडी के सांई बाबा या तिरुपति बालाजी के दर्शनों को जा रहा है तो बहुत से लोग मौज मस्ती के लिए गोवा, शिमला, न्यू जलपाईगुड़ी, गुवाहाटी, केरल, ऊंटी और मुंबई जा रहे हैं। चूंकि, ट्रेनों में आरक्षण 120 दिन पहले मिलना शुरू हो जाता है। इस कारण लोगों ने अभी से रिजर्वेशन कराना शुरू कर दिया है। अगर, प्लानिंग के तहत उस तिथि में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है तो लोगों के पास अब समय है वे आगे-पीछे की डेट में रिजर्वेशन ले सकते हैं। 
विज्ञापन

पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए लोग यात्रा की तैयारी कर रहे हैं। इस कारण आरक्षण कराने वालों की संख्या बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि परेशानी से बचने के लिए यात्री समय रहते आरक्षण करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रेनों में हैं सबसे अधिक मांग 
- नई दिल्ली से वास्कोडिगामा जाने वाली 12780 गोवा एक्सप्रेस,
- फिरोजपुर से मुंबई जाने वाली 12138 पंजाब मेल,
- जम्मूतवी से पुणे जाने वाली 11078  झेलम एक्सप्रेस,
- इलाहाबाद से मुंबई जाने वाली 11070  तुलसी एक्सप्रेस,
- लखनऊ से मुंबई जाने वाली 12533 पुष्पक एक्सप्रेस,
- गोरखपुर से मुंबई जाने वाली 12541 गोरखपुर मुंबई एक्सप्रेस,
- निजामुद्दीन से अर्नाकुलम जाने वाली 12618 मंगला एक्सप्रेस, 
- हरिद्वार से पुरी जाने वाली 18478 उत्कल एक्सप्रेस,
- जम्मूतवी से कन्याकुमारी जाने वाली 16318 हिमसागर एक्सप्रेस,
-नई दिल्ली से त्रिवेंद्रम जाने वाली 12626 केरला एक्सप्रेस,
- नई दिल्ली से चेन्नई जाने वाली 12616 जीटी एक्सप्रेस,
- दुर्ग से जम्मूतवी जाने वाली 18215 दुर्ग जम्मूतवी एक्सप्रेस,
- निजामुद्दीन से तिरुपति जाने वाली 12708 एपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 
- इंदौर से जम्मूतवी जाने वाली 12919 मालवा एक्सप्रेस।  

टिकटों की अवैध बिक्री पर नजर
रेलवे बोर्ड के निर्देश पर भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) से लाइसेंस लेकर आरक्षण केंद्र चलाने वालों पर आरपीएफ ने नजर रखना शुरू कर दिया है। जांच की जा रही है कि आरक्षण केंद्रों पर आईआरसीटीसी द्वारा उपलब्ध आईडी के अलावा व्यक्तिगत आईडी पर तो टिकट नहीं बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed