फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Trains stood for three hours due to OHE breakdown in jhansi lalitpur track passengers craved for water

झांसी: ओएचई टूटने से तीन घंटे तक खड़ी रहीं ट्रेनें, पानी को तरस गए यात्री

Mon, 30 Aug 2021 06:41 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 30 Aug 2021 06:41 PM IST
सार

सोमवार दोपहर डीडीएल स्पेशल मालगाड़ी ललितपुर से झांसी की तरफ आ रही थी। मालगाड़ी जब दैलवारा व जखौरा स्टेशन के बीच दौड़ रही थी, तभी करीब 12.42 बजे किलोमीटर नंबर 1053/20-22 पर ओएचई तार टूट गया। तार टूटने पर और और डाउन दोनों ट्रैक बंद हो गए।

विज्ञापन
Trains stood for three hours due to OHE breakdown in jhansi lalitpur track passengers craved for water
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

ललितपुर सेक्शन के दैलवारा व जखौरा स्टेशनों के बीच ओएचई का तार टूटने से सोमवार की दोपहर डाउन ट्रैक का यातायात तीन घंटे तक ठप रहा। इस घटना के कारण पंजाब मेल व छह मालगाड़ियां लेट हो गईं। सवारी ट्रेन लेट होने उसमें सवार यात्री परेशानी रहे।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर डीडीएल स्पेशल मालगाड़ी ललितपुर से झांसी की तरफ आ रही थी। मालगाड़ी जब दैलवारा व जखौरा स्टेशन के बीच दौड़ रही थी, तभी करीब 12.42 बजे किलोमीटर नंबर 1053/20-22 पर ओएचई तार टूट गया। तार टूटने पर और और डाउन दोनों ट्रैक बंद हो गए। इंजन को करंट न मिलने पर मालगाड़ी भी खड़ी हो गई। हालांकि, चार मिनट बाद अप ट्रैक की ओएचई लाइन को चालू कर दिया गया। वहीं, डाउन ट्रैक की गाड़ियां पीछे के स्टेशनों पर खड़ी हो गईं। इसके बाद बबीना स्टेशन से एक डीजल इंजन मौके पर भेजा गया। डीजल इंजन की मदद से मालगाड़ी को खींचकर जखौरा स्टेशन तक लाया गया। ओएचई तार जोड़ने के लिए करीब 12.51 बजे ललितपुर से टावर वैगन कर्मचारियों के साथ मौके पर रवाना की गई। टावर वैगन के मौके पर कर्मचारियों ने मरम्मत काम शुरू किया। यह काम 3.40 बजे पूरा हो सका। इसके बाद डाउन ट्रैक के यातायात को सामान्य बना दिया गया। वहीं, घटना के कारण मुंबई से फिरोजपुर जाने वाली 02137 डाउन पंजाब मेल ढाई घंटे तक ललितपुर स्टेशन पर खड़ी रही। दूध दूरंतो स्पेशल समेत छह मालगाड़ियां भी तीन से चार घंटे विलंबित हो गईं। वहीं, देर शाम उक्त मालगाड़ी के झांसी आने पर चालक व सह चालक से ओएचई तार टूटने के कारणों का पता किया गया। उनके बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed