{"_id":"5a49338d4f1c1b86698c4c7c","slug":"trains-late-because-of-fogg","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह घंटे में पूरा हुआ छह घंटे का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह घंटे में पूरा हुआ छह घंटे का सफर
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
railway jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे और धुंध के कारण ट्रेन से दिल्ली से झांसी तक छह घंटे का सफर 12 घंटे में पूरा हो सका। दिल्ली की ओर से रविवार को करीब बीस ट्रेनें लेट आईं। स्थिति यह रही कि ट्रेन में सवार यात्रियों ने रात का खाना और सुबह का नाश्ता सफर करते ही लिया। वहीं, स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में तमाम यात्री कड़ाके की ठंड में ठिठुरते रहे।
रविवार को ट्रेन नंबर 12002 शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटे, 22692 राजधानी एक्सप्रेस 6.45 घंटे, 12190 महाकौशल एक्सप्रेस 12 घंटे, 12410 गोंडवाना एक्सप्रेस 11 घंटे, 12616 जीटी एक्सप्रेस 9 घंटे, 12448 यूपी संपर्क क्रंाति एक्सप्रेस 8.30 घंटे, 12156 भोपाल एक्सप्रेस 9.30 घंटे, 12920 मालवा एक्सप्रेस 10 घंटा, 12628 कर्नाटका एक्सप्रेस आठ घंटे, 12622 तामिलनाडू एक्सप्रेस 8.30 घंटे, 11058 दादर-अमृतसर एक्सप्रेस 9.30 घंटे, 12722 दक्षिण एक्सप्रेस 7.50 घंटे, 12486 श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 8.15 घंटे, 12716 सचखंड एक्सप्रेस 12.50 घंटे, 16032 अंडमान एक्सप्रेस 8.30 घंटे, 12122 एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 7 घंटे, 12724 तेलगांना एक्सप्रेस 7.30 घंटा, 22182 हज़रत निज़ामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस 7.30 घंटे लेट आईं। लखनऊ की ओर से आने वाली 12184 प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस छह घंटे, 19166 साबरमती एक्सप्रेस 15 घंटा, 12593 लखनऊ-भोपाल गरीब रथ चार घंटा, 11016 कुशीनगर एक्सप्रेस 4.30 घंटा, 12541 और गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 5 घंटा की देरी से स्टेशन पहुंची। ट्रेनों का हाल जानने के लिए पूछताछ कार्यालय के बाहर भीड़ लगी रही।
139 का भी नहीं मिला लाभ
घंटों लेट चल रहीं दर्जनों ट्रेनों के आने की सही जानकारी करने के लिए यात्री परेशान रहे। 139 पूछताछ सेवा से तीन रुपये प्रति मिनट खर्च करने के बाद भी सही जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
वेटिंग रूम व डॉरमेंट्री रहे फुल
स्टेशन पर वेटिंग रूम व डॉरमेंट्री पूरी तरह फुल रहे। यात्रियों की संख्या बढ़ जाने के कारण प्लेटफार्म पर ही यात्रियों ने ठंड में ट्रेन का इंतजार किया। कई यात्री तो आरक्षण निरस्त कराकर वापस लौट गए।
यात्री बोले
ऑफिस पहुंचना है जरूरी
मुझे हर हाल में बंग्लुरू पहुंचना है। रात से ही कर्नाटका एक्सप्रेस के इंतजार में स्टेशन पर हूं। अब सही समय पर ऑफिस पहुंचना मुश्किल है।
गौरव कुमार, यात्री
नहीं मिल रही जानकारी
मैं संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के इंतजार मेें पांच घंटे से स्टेशन पर हूं। सही जानकारी न मिलने के कारण बहुत परेशानी हो रही है। कोई सही जानकारी नहीं दे रहा।
पंकज शर्मा, यात्री
बहुत दिक्कत होगी
मेरी ट्रेन सात घंटे से ज्यादा लेट है। मुझे अत्यधिक जरूरी काम से गोरखपुर पहुंचना है। समय से नहीं पहुंचा तो बहुत दिक्कत हो जाएगी।
संजीव श्रीवास्तव, यात्री