{"_id":"60b6876d8ebc3eb602032c25","slug":"train-will-be-cancelled-for-interlocking-work-jhansi-news-jhs1961443174","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरलाकिंग कार्य के कारण ट्रेनें रहेंगी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरलाकिंग कार्य के कारण ट्रेनें रहेंगी निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरलाकिंग कार्य के कारण ट्रेनें रहेंगी निरस्त
झांसी। उत्तर रेलवे अंबाला मंडल के सरहिंद स्टेशन पर इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कारण ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 02920 माता वैष्णों देवी से डा. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस 27 च 30 जून, ट्रेन संख्या 02919 डा. आंबेडकर नगर से माता वैष्णों देवी कटरा 25 व 28 जून को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 02026 अमृतसर - नागपुर एक्सप्रेस 28 जून और ट्रेन संख्या 02025 नागपुर- अमृतसर एक्सप्रेस 26 जून को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 01078 जम्मू तवी से पुणे एक्सप्रेस 26, 27, 28 व 29 जून को और ट्रेन संख्या 01077 पुणे से जम्मू तवी एक्सप्रेस 25, 26, 27 और 28 जून को निरस्त रहेगी। इनके अलावा ट्रेन संख्या 08237 कोरबा - अमृतसर एक्सप्रेस 25 जून को हजरत निजामुद्दीन तक जाएगी। ट्रेन संख्या 08238 अमृतसर- कोरबा एक्सप्रेस 27 जून को हजरत निजामुद्दीन से चलेगी।
तीन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इनमें प्रारंभिक स्टेशन से प्रभावी मार्ग परिवर्तन की तिथि, फेरे और स्टेशन पर ठहराव स्थगित कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 02920 माता वैष्णों देवी कटरा से डा. आंबेडकर नगर को सनहवाल- चंडीगढ़ 11 जून को तथा खन्ना- सरहिंद जंक्शन 25 जून को, ट्रेन संख्या 02278 जम्मूतवी से तिरुपति एक्सप्रेस को गिडनी, धुरी और राजपूर 25 जून को, 02277 तिरुपति- जम्मूतवी एक्सप्रेस को चंडीगढ़- सनहवाल 15 जून को ठहराव स्थगित रहेगा। ट्रेन संख्या 08238 अमृतसर - कोरबा एक्सप्रेस का 25 जून को और ट्रेन संख्या 01078 जम्मूतवी से पुणे एक्सप्रेस का 25 जून को सरहिंद जंक्शन पर ठहराव स्थगित कर दिया गया है। गाड़ी संख्या 02025 नागपुर- अमृतसर एसी स्पेशल की समय सारिणी में परिवर्तन किया गया है, जो पांच जून से प्रभावी होगा। गाड़ी संख्या 02025 नागपुर- अमृतसर एसी स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन झांसी स्टेशन पर सुबह 4.45 बजे आएगी और 4.55 बजे जाएगी। नई दिल्ली रात 11.55 बजे पहुंचेगी और 12.10 बजे जाएगी। अमृतसर स्टेशन पर 7.20 बजे पहुंचेगी। अप ट्रेन की समय सारणी पूर्ववत रहेगी।