फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   train speed and time dismissed in fogg

कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल

Mon, 21 Dec 2020 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
train speed and time dismissed in fogg
train speed and time dismissed in fogg
झांसी। शीतलहर और कोहरे के चलते ट्रेनों की चाल बिगड़ने लगी है। आलम यह है कि ट्रेनों एक घंटे तक लेट हो रही हैं। इसके चलते यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ट्रेनों की लेटलतीफी से परिचालन पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को कई ट्रेनें देरी से झांसी पहुंचीं। दिल्ली से एरनाकुलम जाने वाली मंगला एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से झांसी पहुंची। जबकि लखनऊ-मुंबई एक्सप्रेस 14 मिनट, तेलंगाना एक्सप्रेस 20 मिनट, गोवा एक्सप्रेस एक घंटा 33 मिनट, भोपाल प्रतापगढ़ एक्सप्रेस 19 मिनट, राप्तीसागर एक्सप्रेस 30 मिनट, सचखंड एक्सप्रेस 40 मिनट की देरी पहुंची। इसके चलते यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। यात्री ट्रेन के समय पर स्टेशन पहुंच गए और घंटों तक इंतजार करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कोहरे के चलते परिचालन प्रभावित हो रहा है। इसके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed