फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   train raftaar

पटरी पर नहीं लौटी ट्रेनों की रफ्तार

Mon, 08 Jan 2018 01:02 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Mon, 08 Jan 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
train raftaar
train track - फोटो : demo
कोहरे के चलते ट्रेनों की चाल रविवार को भी नहीं सुधर सकी। अधिक देरी से चलने के कारण अप व डाउन की ताज एक्सप्रेस व गोंडवाना एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। दोनों ट्रेनों के निरस्त होने की वजह से यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियोें ने अपने-अपने टिकट भी रिफंड कराए।
विज्ञापन

दिल्ली में पड़ने वाले कोहरे के चलते ट्रेनों को गति नहीं मिल पा रही। दिल्ली से ट्रेनें देरी से चलने के कारण ट्रेनों की चाल बिगड़ी हुई है। रविवार को अप व डाउन की ताज एक्सप्रेस को निरस्त करने से यात्री खासे परेशान नजर आए। क्योेंकि, दिल्ली जाने के लिए ताज एक्सप्रेस सबसे उपयुक्त ट्रेन मानी जाती है। 17 घंटे से अधिक की देरी से चलने के कारण ताज एक्सप्रेस को रद्द करने का निर्णय लिया गया। वहीं, ट्रेन नंबर 12405 को रद कर दिया गया। इधर रविवार को दिल्ली से झांसी आने वाली ट्रेन नंबर 12722 दक्षिण एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, 11058 दादर-अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटा चालीस मिनट, 12716 सचखंड एक्सप्रेस, 14624 पातालकोट एक्सप्रेस दो घंटे, 12616 जीटी एक्सप्रेस सवा दो घंटा, 11078 झेलम एक्सप्रेस एक घंटा पैतालीस मिनट, 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 12626 केरला एक्सप्रेस दो घंटे, 11078 झेलम एक्सप्रेस तीन घंटा की देरी से स्टेशन पहुंचीं। सबसे ज्यादा ट्रेनों की गति पर रात के समय असर पड़ रहा है। रात के समय यात्री प्लेटफार्म पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं। ट्रेनों की जानकारी के लिए पूछताछ कार्यालय पर यात्री डटे रहे। साथ ही मोबाइल के जरिए ट्रेनों की लोकेशन भी देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed