{"_id":"586ab0d94f1c1b1c7e15899c","slug":"train-late-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजामुद्दीन जबलपुर एक्सप्रेस 18 घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजामुद्दीन जबलपुर एक्सप्रेस 18 घंटे लेट
jhansi
Updated Tue, 03 Jan 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : amar ujala
कोहरे और ठंड के कारण सोमवार को निजामुद्दीन जबलपुर एक्सप्रेस 18 घंटे तो शताब्दी एक्सप्रेस चार घंटे देरी से झांसी आईं। यही हाल 60 से अधिक ट्रेनों का रहा। ट्रेनों के इंतजार में यात्री ठिठुरते रहे। मंगलवार को भी ट्रेनों का संचालन सामान्य होने की उम्मीद नहीं है।
झांसी रेलवे स्टेशन से यात्रियों को चारों दिशाओं की ओर यहां से ट्रेनें सुगमता से मिल जाती हैं। प्रतिदिन झांसी से बीना, भोपाल और इटारसी की ओर 67, ग्वालियर, आगरा व दिल्ली की ओर 67, कानपुर की तरफ 28 व इलाहाबाद की तरफ 12 गाड़ियां उपलब्ध हैं। लेकिन कोहरे के कारण ट्रेनों के संचालन का बुरा हाल है। सोमवार को निजामुद्दीन जबलपुर एक्सप्रेस सबसे अधिक अपने निर्धारित समय से 18 घंटे लेट झांसी आई। इसी तरह नई दिल्ली से हबीबगंज जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस चार घंटे व हबीबगंज से वापसी में यह गाड़ी पांच घंटे लेट हो गई। रात बारह बजे दिल्ली पहुंचने वाली ट्रेन सुबह पहुंची। इसी तरह अन्य गाड़ियों के इंतजार में यात्री सर्दी में ठिठुरते रहे। रेल अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार को भी संचालन सुधरने की उम्मीद कम है। यदि कोहरा नहीं रहा तो बुधवार को हालात सुधर सकते हैं। रेल मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि फोन नंबर 139 पर ट्रेन की पोजीशन पता करके ही घर से स्टेशन के लिए निकलें। अन्यथा स्टेशन पहुंचने पर उनको इंतजार करना होगा। कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित है।
ये गाड़ियां लेट
दिल्ली की तरफ से रात के समय आने वाली 11124 अप ग्वालियर बरौनी मेल 17 घंटे, 12406 अप गोड़वाना एक्सप्रेस 16 घंटे, 12616 अप जीटी एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे, 12156 अप हबीबगंज एक्सप्रेस नौ घंटे, 12920 अप मालवा एक्सप्रेस 8 घंटे, 12628 अप कर्नाटक एक्सप्रेस नौ घंटे, 12622 अप तमिलनाडु एक्सप्रेस 12 घंटे, 11058 अप पठान कोट एक्सप्रेस सात घंटे, 12722 अप सदर्न एक्सप्रेस पांच घंटे, 12716 अप सचखंड एक्सप्रेस 16 घंटे, 12724 अप आंध्रा एक्सप्रेस पौने नौ घंटे, 14624 पाताल कोट एक्सप्रेस 12 घंटे, 12511 राप्ती सागर एक्सप्रेस 17 घंटे, 12448 यूपी संपर्क क्रांति छह घंटे, 12628 अप कर्नाटका एक्सप्रेस, 12622 तमिलनाडु एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, 11058 पठानकोट एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, 12722 सदर्न एक्सप्रेस सवा पांच घंटे, 22404 निजामुद्दीन पांडुचेरी एक्सप्रेस 14 घंटे, 12137 पंजाब मेल चार घंटे, 14623 पातालकोट एक्सप्रेस नौ घंटे, 12615 जीटी एक्सप्रेस सवा आठ घंटे, 12807 समता एक्सप्रेस तीन घंटे, 12192 जबलपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे लेट आई। इसी तरह वाराणसी से आने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, कानपुर की ओर से आने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस दो घंटे समेत अन्य गाड़ियां लेट आईं।
विज्ञापन
फोन नंबर139 पर ट्रेन की पोजीशन पता करके ही यात्री घर से चलें। अन्यथा स्टेशन पहुंचने पर उनको इंतजार करना होगा। कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित है।
- मनोज कुमार सिंह, पीआरओ झांसी रेल मंडल
वक्त पर आ गया, अब बैठा हूं
पंजाब के संगरूर अंडमान एक्सप्रेस से जाना है। ललितपुर में भाई से मिलने के बाद छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से समय पर झांसी आ गया, लेकिन यहां आकर पता लगा कि अंडमान एक्सप्रेस लेट है। इस कारण अब पल-पल गुजारना भारी पड़ रहा है।
सत्यप्रकाश, चित्रकूट
फोटो
फैक्ट्री पहुंचने में हो जाएगी देर
महाराष्ट्र के बापी स्थित एक फैक्ट्री में काम करता हूं। सुबह चार बजे पैसेंजर पकड़कर अतर्रा से झांसी आया। यहां से उसे झांसी- बांद्रा एक्सप्रेस से बापी जाना है। ट्रेन लेट होने के कारण पूरा दिन ट्रेन के जाने के इंतजार में गुजर गया। अब फैक्ट्री समय पर पहुंचना मुश्किल है।
पवन, अतर्रा।
तीन सौ से अधिक यात्रियों ने लिए रिफंड
ट्रेनों के देरी से चलने के कारण आरक्षित टिकट निरस्त कराने के लिए काउंटरों पर कतार लगी रही। सोमवार को तीन सौ से अधिक यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त कराके रिफंड लिया।