फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Train entry see coach position

ट्रेन के यार्ड में घुसते ही दिखाई देने लगेगी कोच पोजीशन

Sat, 19 Dec 2020 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Train entry see coach position
झांसी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर प्रदर्शित होने वाली कोच पोजीशन को कोच ऑपरेशन इंफोरमेशन सिस्टम (सीओआईएस) से जोड़ा जा रहा है। इस सिस्टम में कर्मचारी को कोच फीडिंग का काम नहीं करना होगा। ट्रेन के यार्ड में प्रवेश करते ही प्लेटफार्म पर कोचों की पोजीशन दिखना शुरू हो जाएगी। इस सिस्टम की शुरूआत मंडल में झांसी, ग्वालियर, मुरैना व दतिया स्टेशन से की जा रही है।
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों को अभी ट्रेन आने से पहले उसके कोचों की पोजीशन (इंजन से पीछे का क्रम) पीछे के ठहराव स्टेशन से लेनी पड़ती है। टिकट चेकिंग कर्मी दूसरे स्टेशन से पोजीशन लेने के बाद आरक्षण कर्मी को उसके बारे में बताते हैं। आरक्षण कर्मी पूछताछ कार्यालय में ट्रेन नंबर व कोचों की पोजीशन कंप्यूटर पर फीड करता है। ट्रेन आने से पहले कोच पोजीशन प्लेटफार्म पर प्रदर्शित होने लगती है। इस मैन्युअल व्यवस्था में कभी- कभार ऐसा भी हो जाता है कि ट्रेन आने के बाद कोचों की पोजीशन प्लेटफार्म पर प्रदर्शित हो पाती है।
विज्ञापन

रेलवे अब इस व्यवस्था को कोच ऑपरेशन इंफोरमेशन सिस्टम से जोड़ने जा रहा है। इस सिस्टम में सभी ट्रेनों का ब्योरा पहले से दर्ज होगा और उसे जीपीएस सिस्टम से जोड़ दिया जाएगा। इस सिस्टम की मदद से जैसे ही कोई ट्रेन यार्ड में प्रवेश करेगी, उसके कोचों की पोजीशन संबंधित प्लेटफार्म पर आना शुरू हो जाएगी। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस सिस्टम को झांसी, ग्वालियर, दतिया व मुरैना स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed