फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   traffic month

सड़क हादसों से सबक लें युवा

Tue, 03 Nov 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
traffic month
झांसी। यातायात माह नवंबर 2015 का सोमवार से शुभारंभ हो गया। माह का शुभारंभ मंडलायुक्त के राम मोहन राव ने ब्ल्यू बेल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम से किया। इस दौरान विद्यार्थियों से आग्रह किया गया कि वह अपने अभिभावकों को हेलमेट पहनने पर जोर दें।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंडलायुक्त ने कहा कि समस्त विद्यालय के शिक्षक अपने स्कूल के विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन की शिक्षा दें। छात्र-छात्राएं घर से स्कूल आते-जाते समय बस की खिड़की या टैक्सी से बाहर न झांके और न ही हाथ बाहर निकालें। विशिष्ट अतिथि एआरटीओ राजकुमार सिंह ने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के विद्यार्थी वाहन न चलाएं।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र दुबे ने कहा कि संपूर्ण विश्व में होने वाली मौतों में सड़क दुर्घटनाओं में हताहत लोगों की संख्या सर्वाधिक है। प्रतिवर्ष हजारों लोग सड़क दुर्घटना के शिकार होकर जान गवां देते हैं। इनमें युवाओं की संख्या अधिक है। युवाओं को यातायात नियमों के बारे में जागरूक कर उन्हें दुर्घटनाओं से बचाया जा सकता है। नवंबर माह को यातायात जागरूक माह के रूप में मनाया जाता है, जिसका प्रतीकात्मक से कहीं अधिक व्यवहारिक धरातल पर ज्यादा महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के अनुपालन को जन सहभागिता का प्रबल आधार बनाना है। यातायात माह मनाने के साथ-साथ सभी संस्थाओं, संगठनों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से यातायात का महा सम्मेलन किया जाएगा, ताकि जन-जन तक यातायात जागरूकता का संदेश पहुंच सके। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।


इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, सीओ सिटी/ यातायात कल्याण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दिनेश सिंह, डॉ. नीति शास्त्री, शिव प्रताप तिवारी, प्रगति शर्मा, दीपशिखा शर्मा, विजय मिश्रा, संजय वर्मा, अंकुर बट्टा, बृज किशोर सेन, मनोज कुशवाहा, आयुश खरे, सचिन कंचन, अनूप खरे, नीलम शर्मा, मनमोहन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र खत्री ने किया। अंत में आभार स्कूल के चेयरमैन वीरेंद्र राय ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed