{"_id":"5f70ebd28ebc3e9b9e6c5ac4","slug":"traffic-jam-in-market-jhansi-news-jhs17730385","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानिक चौक और बड़ाबाजार का जाम फिर बनने लगा मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानिक चौक और बड़ाबाजार का जाम फिर बनने लगा मुसीबत
विज्ञापन
traffic jam in market
झांसी। शहर का मानिक चौक व बड़ाबाजार फिर से जाम से जूझने लगा है। सड़कों पर दुकानदारों ने सामान फैला दिया है, इससे यहां लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी होती है। चौराहों पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मी गायब रहने से ठेले व ऑटो बेतरतीब खडे़ होने से समस्या और बढ़ जाती है।
लॉकडाउन के खुलने के बाद से बाजारों में फिर से लोगों की भीड़भाड़ नजर आने लगी है। त्योहारों के भी करीब आने के चलते लोग मानिक चौक व बड़ाबाजार खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। ऐसे में उन्हें जाम की समस्या से जूझना पड़ना पड़ रहा है। बाजार में दुकानदारों ने सड़क तक सामान फैला लिया है। इससे मानिक चौक व बड़ाबाजार में लगने वाले जाम से लोगों को जूझना पड़ रहा है। लॉकडाउन से पहले अफसरों ने मानिक चैक व बड़ाबाजार के अलावा आसपास के क्षेत्रों से अतिक्रमण को हटाते हुए प्वाइंट बनाए थे। इन प्वाइंटों पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर समस्या दूर कराई गई थी। जिससे काफी हद तक जाम से राहत मिली थी।, लेकिन लॉकडाउन लगने के बाद से प्वाइंट खत्म हो गए थे। लॉकडाउन खुलने के बाद अब यहां दिन भर जाम की समस्या पैदा हो चुकी है।
डाकघर जाना मुश्किल
मानिक चैक स्थित डाकघर को अतिक्रमणकारियों ने पूरी तरह से घेर लिया है। डाकघर में काम के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति के आसपास बेतरतीब तरीके से लगे ठेले वालों ने मूर्ति के चारों ओर ठेलों को लगा रखा है जिससे हर पल जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
सुभाषगंज भी अतिक्रमण के चपेट में
सुभाषगंज में बीस फिट की सड़क अतिक्रमण के चलते दस फिट की रह गई है। दुकानदारों के सड़क पर ही सामान रखने से हालात यहां भी बदतर हैं। यहां लोडिंग, हाथ ठेलों की वजह से बार - बार जाम की स्थिति बनी रहती है। पल - पल जाम लगने पर सामान्य होने में पंद्रह से बीस मिनट लगते हैं।
शहर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने का खाका जल्द ही तैयार किया जाएगा। पुलिसकर्मियों की फिर से प्वाइंटों पर ड्यूटी लगेगी। इसके लिए व्यापारियों का भी सहयोग लिया लाएगा। कोतवाली में जल्द ही बैठक होगी। राहुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी