{"_id":"60a185468ebc3e1edb570c89","slug":"traders-demand-relief-jhansi-news-jhs1950561106","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू व्यापार को 12 लाख करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू व्यापार को 12 लाख करोड़ का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना की दूसरी लहर के चलते हुए भारी आर्थिक नुकसान को देखते हुए उप्र व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने केंद्र एवं राज्य सरकार से व्यापारियों के लिए राहत पैकेज की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश के घरेलू व्यापार को करीब 12 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। यह बड़ा नुकसान है। जब लॉकडॉउन वापस लिया जाएगा, तब व्यापार को खड़ा करना बेहद मुश्किल होगा।
उन्होंने आंकड़े जारी करते हुए कहा कि यह व्यापारियों के लिए बेहद मुश्किल भरा समय है। कोरोना की दूसरी लहर ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। देश में लगभग आठ करोड़ छोटे और बड़े व्यापारी हैं, जो देश का घरेलू व्यापार चलाते हैं। उन्होंने दावा किया कि खुदरा व्यापार में लगभग 7.50 लाख करोड़ रुपये एवं थोक व्यापार में लगभग 4.50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश को करीब 65 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से व्यापारियों के लिए वित्तीय पैकेज के अलावा जीएसटी, आयकर और टीडीएस की तिथियों तिथियां को 31 अगस्त तक स्थगित करने की मांग की। डिजिटल भुगतान करने पर बैंक शुल्क में माफी, मध्यमवर्गीय व्यापारियों के लिए राहत पैकेज की मांग की।