फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tractor-trolley overturned innocent killed, 35 injured

देहातः ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 35 घायल, एक की मौत

Sat, 10 Jul 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned innocent killed, 35 injured
झांसी। ककरबई थाना क्षेत्र के ग्राम धनौरा में शुक्रवार की शाम एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे उसमें सवार 35 लोग घायल हो गए, जबकि एक बच्ची की मौत हो गई। घटना से चीखपुकार मच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालत गंभीर होने पर 17 लोगों को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया, जहां देर रात तक उनका इलाज जारी रहा।
विज्ञापन

जालौन के एट निवासी राजकुमार के भाई देशराज की हाल ही में शादी हुई है। शुक्रवार को वे भाई के हाथे लगवाने के लिए बरई माता के मंदिर पर परिजनों व रिश्तेदारों के साथ आए हुए थे। हाथे लगाने की परंपरा पूरी होने के बाद सभी ने मंदिर परिसर में खाना खाया और देर शाम वहां से एट के लिए रवाना हुए। जैसे ही ट्रैक्टर ग्राम धनौरा के पास पहुंचा, उसकी चकनट टूट गई, जिससे वो असंतुलित होकर सड़क किनारे लगभग 10 फुट गहरी खाई में गिर गया। इससे वहां कोहराम मच गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां राजकुमार की पुत्री काजल (9) की मौत हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल ग्यादीन, राजकुमारी, वेबी, अन्नू, शारदा, रघुवीर, रामसेवक, किरन, पूर्वी, शिवानी, जमुना, रानी, मुकेश, जयादेवी, रघुवीर, सोमवती, जमुना, मंगो, सेवाराम, सावित्री, सुशीला, रजनी व नीरज की गंभीर हालत होने पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां देर रात तक उनका इलाज जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल सुभाष व नैंशी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा आभा सिंह, थानाध्यक्ष गुरसराय अजीत सिंह, थानाध्यक्ष ककरवई अरविंद कुमार यादव सहित पुलिस बल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय पहुंचा। घायलों की मदद में गुरसराय की मुक्ति संस्था के सुनील जैन डीकू व शत्रुघ्न सिंह परिहार ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed