फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tractor-trolley carrying pilgrims overturns; 23 injured

Jhansi News: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 23 घायल

Thu, 22 Oct 2026 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley carrying pilgrims overturns; 23 injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दतिया। रतनगढ़ माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगलवार को पलट गई। यह हादसा सेवढ़ा के अतरैटा मोड़ के पास हुआ। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 23 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सेवढ़ा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 13 घायलों को जिला अस्पताल दतिया रेफर किया गया।
झांसी के बरेठा गांव के श्रद्धालु मां रतनगढ़ के दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद वे अपने गांव वापस लौट रहे थे। भगुवापुरा से कुछ दूरी पर अतरैटा मोड़ के पास सामने से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर को साइड देने के प्रयास में चालक ने ट्रैक्टर मोड़ा। इससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल सेवढ़ा पहुंचाया गया। कुल 23 घायलों में से 13 को बेहतर उपचार के लिए दतिया रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल दतिया रेफर किए गए घायलों में हरदेवी, मनीषा, रामवती, ममता, संतोष, रामभरोसे, चेतराम, विद्यादेवी, अंगूरी देवी, कैलाश, काशीराम, कोमल और चाहत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed