फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   track maintinence, four train late

रेलवेः ट्रैक मरम्मत देरी से चार ट्रेनें लेट

Thu, 18 Nov 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
track maintinence, four train late
train 2.jpg - फोटो : train 2.jpg
झांसी। मंडल के डबरा व कोटरा स्टेशन के बीच ट्रैक मरम्मत काम में देरी होने के कारण बुधवार को तीन ट्रेनें लेट हो गईं। इससे उक्त ट्रेनों में सवार यात्री परेशान रहे। उनके लिए पल- पल काटना मुश्किल बना रहा।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग विभाग ने बुधवार को डबरा व कोटरा स्टेशन के बीच अप ट्रैक मरम्मत कार्य के लिए अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक दो घंटे का ब्लाक लिया था। इस काम के लिए तीन मशीनें लगाईं गईं। इनमें एक मशीन गिट्टी सफाई, एक गिट्टी पैकिंग व तीसरी मशीन अन्य काम कर रही है। यह काम तय समय में पूरा नहीं हो सका। शाम 5.47 बजे ब्लाक वापस लेकर यातायात सामान्य बना गया। इस बीच निजामुद्दीन दुर्ग हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा घंटे तक डबरा स्टेशन पर खड़ी रही। इसके अलावा 01078 झेलम एक्सप्रेस, 08478 पीछे के स्टेशनों पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन

महाकाल एक्सप्रेस का रूट व नंबर बदला
झांसी। रेल प्रशासन ने वाराणसी से इंदौर के बीच सप्ताह में तीन दिन चलने वाली महाकाल एक्सप्रेस के रूट व नंबर में बदलाव कर दिया है। इनमें ट्रेन नंबर 82401 वाराणसी इंदौर एक्सप्रेस का 20413, ट्रेन नंबर 82402 इंदौर वाराणसी एक्सप्रेस का 20414, ट्रेन नंबर 82403 वाराणसी इंदौर एक्सप्रेस का 20415 व ट्रेन नंबर 82404 इंदौर वाराणसी एक्सप्रेस का नया नंबर 20416 कर दिया गया है। साथ ही 20413/ 20415 वाराणसी इंदौर एक्सप्रेस उज्जैन देवास इंदौर की जगह उज्जैन फतेहाबाद इंदौर व 20414/20416 वाराणसी इंदौर एक्सप्रेस इंदौर उज्जैन देवास की जगह इंदौर फतेहाबाद उज्जैन के बदले मार्ग से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed