फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   towar waggon and accident relief car equbed with bio toilet

रेलवेः टावर वैगन और दुर्घटना राहत वाहन

Tue, 28 Jan 2020 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
towar waggon and accident relief car equbed with bio toilet
झांसी। रेल मंडल से संचालित सभी ट्रेनों के कोच में बायो टॉयलेट लगाए जा चुके हैं। अब कर्मचारियों के मेंटेेनेंस काम के लिए बनाईं र्गइं टावर वैगन और दुर्घटना राहत वाहन के शौचालय में भी बायो टॉयलेट लगाए जा रहे हैं। इससे पटरियों पर मल- मूत्र फैलने की कोई संभावना नहीं रहेगी।
विज्ञापन

रेल प्रशासन स्वच्छता को लेकर बेहद गंभीर है। पटरियों पर कहीं भी गंदगी न दिखे इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मंडल से संचालित 25 से अधिक ट्रेनों में 508 कोच लगे हैं। इन सभी कोचों में बायो टॉयलेट की सुविधा प्रदान की कर दी गई है। इसके लिए उक्त कोचों में 1950 बायो टैंक लगाए गए हैं। साथ ही, प्रशासन कोच और उनके शौचालय को और बेहतर बनाने में लगा है। इसके अलावा अब टावर वैगन और दुर्घटना राहत वाहनों के शौचालय में भी बायो टैंक लगाए जा रहे हैं। टावर वैगन में सवार होकर कर्मचारी हाइटेंशन लाइन और सिगनल संबंधी फाल्टों को दूर करने के लिए जाते हैं। जबकि दुर्घटना राहत वाहन का उपयोग किसी गाड़ी के पटरी से उतरने व अन्य दुर्घटनाओं के लिए होता है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि टावर वैगन और दुर्घटना राहत वाहन में जल्द ही बायो टैंक लगने जा रहे हैं। इसके बाद मंडल में कोई भी कोच बायो टैंक के बिना नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed