फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tourist police were deployed

पर्यटन पुलिस की हुई तैनाती

Tue, 19 Jan 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 19 Jan 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Tourist police were deployed
झांसी। रानी की गौरवगाथा को जानने झांसी में देसी - विदेशी पर्यटक आते रहते हैं। पर्यटकों को समुचित सुविधा व सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग ने पर्यटन पुलिस का गठन कर छह कर्मियों की नियुक्ति की है, जिनमें से चार को झांसी में एवं दो को चित्रकूट में तैनात किया गया है। पर्यटन पुलिस में सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों को ही रखा गया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि आगरा, लखनऊ, वाराणसी आदि एतिहासिक शहरों की तर्ज पर झांसी में भी पर्यटन पुलिस के गठन की आवश्यकता महसूस की जाती रही है। ऐसे में दिसंबर माह के मध्य में जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति ने पर्यटन पुलिस के लिए एक इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर व चार कांस्टेबलों का अनुमोदन कर चयनित किया था।
विज्ञापन


क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी डा. कल्याण सिंह यादव के मुताबिक दो कर्मियों को चित्रकूट के कामद गिरी एवं रामगंगा घाट पर तैनात किया गया है, वहीं चार को झांसी  रेलवे स्टेशन स्थित पर्यटन सुविधा केंद्र पर तैनात किया है। आवश्यकता पड़ने पर इन्हें किला, रानी महल आदि एतिहासिक स्थलों पर भी लगाया जाएगा। पर्यटन पुलिस का मुख्य काम पर्यटकों के साथ घटना होने पर उन्हें मदद एवं पर्यटकों को सुरक्षित माहौल प्रदान कराना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयार है जाखलौन का वोट क्लब
एतिहासिक स्मारकों  व प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण ललितपुर जिले के जाखलौन में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वोट क्लब तैयार हो चुका है, जिसका लोकार्पण प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह जल्द करेंगे। क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी डा. कल्याण सिंह यादव के मुताबिक वोट क्लब में पर्यटक नौका विहार आनंद ले सकते हैं। वहीं देवगढ़ में पर्यटन विकास के क्रम में पर्यटक आवास के उच्चीकरण के लिए भी प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed