फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tomato rate increase

टमाटर हुआ और लाल, बिका सौ रुपये किलो तक

Wed, 15 Jul 2020 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Tomato rate increase
सीपरी बाजार से 100 रुपये किलो बिक रहे टमाटर व लहसुन 200 रूपये किलो खरीदते नागरिक। अमर उजाला
झांसी। जहां एक ओर कोरोना वायरस से बचाव के लिए आम आदमी जद्दोजहद कर रहा है। वहीं, सब्जियों के दाम भी लगातार बढ़ रहे है। महंगाई सुरसा के मुंह की तरह लगातार बढ़ रही है। महानगर में टमाटर मंगलवार को 80 से सौ रुपये प्रति किलो तक फुटकर दाम में बिका। इसके अलावा प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला लहसुन भी 120 किलो में बिका। जबकि कुछ दिन पहले तक यह 60 रुपये किलो की बिक्री में था।
विज्ञापन

बरसात का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में हरी सब्जियों की खूब पैदावार झांसी के आस पास के इलाकों में हो रही है। लेकिन इसके बावजूद भी सब्जियों के दाम उतर नहीं रहे है। भिंडी, बैंगन, तुरई 30 से 40 रुपये के बीच बिक रहा है। आलू भी 25 से अब 30 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। लॉकडाउन में 10 से 15 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब सीजन में अपने सबसे अधिक दामों में बिक रहा है। महानगर के लगभग सभी इलाकों में यह 80 से 100 रुपये किलो तक बिका। फुटकर सब्जी विक्रेताओं लक्ष्मण और किशन के अनुसार बरसात के कारण शिवपुरी, इंदौर सहित क ई बाहरी इलाकों से टमाटर आ नहीं पा रहा है। बरसात से फसलों को भी क्षति पहुंची है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही टमाटर के भाव उतर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed