{"_id":"592dc52b4f1c1bea53bdc335","slug":"today-will-not-get-relief-will-be-sharp-sweat","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज नहीं मिलेगा आराम, होगा तेज घाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज नहीं मिलेगा आराम, होगा तेज घाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
सूरज
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन पहले हल्की बारिश और ठंड हवाएं चलने का असर यह रहा कि मंगलवार को धूप तो खिली लेकिन नौतपा के दिनों में तल्खी ज्यादा नहीं रही। बुधवार को चटक धूप का अनुमान है।
आमतौर पर नौतपा में गर्मी पूरे शबाब पर रहती है और पारा 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है लेकिन बीते सोमवार से मौसम ने करवट ले ली है। सूरज की तल्खी में कमी आई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई थी। बारिश तो नहीं हुई लेकिन धूप का असर कम रहा। इससे लोगों को थोड़ा सुकून मिला। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को गर्मी में इजाफा हो सकता है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। धूप भी खिली रह सकती है।