{"_id":"5ecad5d58ebc3e90ae67c233","slug":"today-sun-reach-in-rohni-nakshtra-jhansi-news-jhs1674832133","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रोहिणी नक्षत्र में पहुंचेंगे सूर्य नारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रोहिणी नक्षत्र में पहुंचेंगे सूर्य नारायण
विज्ञापन
today sun reach in rohni nakshtra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया सोमवार 25 मई से नौ तपा शुरू हो जाएंगे। सूर्य सुबह 8:16 बजे से रोहिणी नक्षत्र में पहुंच जाएंगे। ज्योतिष मान्यता है कि नौ तपा जितना तपता है, उतनी ही अच्छी बरसात होती है। इस बार नौ तपा में प्रचंड गर्मी पड़ने की पूरी संभावना है। संस्कृत साहित्य में नौ तपा को रोहिणी तपन काल भी कहते हैं।
पौराणिक एवं ज्योतिष ग्रंथों में नौ तपा का बड़ा महत्व है। इस अवधि में बुंदेलखंड एवं अन्य क्षेत्रों के किसान वर्षा ऋतु में होने वाली बरसात का अनुमान लगाते है। महंत विष्णु दत्त स्वामी के अनुसार 26 मई को मंगल व शनि का शम सप्तक योग बन रहा है। ऐसे में प्रचंड गर्मी रहेगी। नौ तपा में वर्षा नहीं होनी चाहिए। ज्योतिषविद डॉ. नाथूराम पांडेय के अनुसार ज्योतिष की मान्यता है कि नौ तपा जितना तपता है, उतनी ही अच्छी बरसात होती है। पौराणिक एवं ज्योतिष ग्रंथों में नौ तपा का जिक्र है।
संयोग है यह
खास बात तथा ज्योतिषीय संयोग है कि लगातार पांच वर्षों से नौ तपा 25 मई से ही प्रारंभ हो रहे हैं। तीन जून तक चलने वाले नौ तपा में गंगा दशहरा और निर्जल एकादशी जैसे बडे़ पर्व भी मनाए जाएंगे।