{"_id":"613665388ebc3e60f10e00fd","slug":"today-pm-narendra-modi-will-address-teachers-students-and-parents-dehat-news-jhs203668573","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पीएम नरेंद्र मोदी शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पीएम नरेंद्र मोदी शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को करेंगे संबोधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबीना। केंद्रीय विद्यालय बबीना छावनी में सोमवार को वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें सात सितंबर को शिक्षक दिवस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बारे में शिक्षकों, बच्चों और अभिभावकों को जानकारी दी गई।
विद्यालय के प्राचार्य सतपाल कुलहरि ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना है। शिक्षक दिवस कार्यक्रम में सात सितंबर को सुबह 10:30 बजे से पीएम नरेंद्र मोदी जी देश के शिक्षकों, छात्रों, अभिभावकों और शिक्षा जगत से जुड़े सभी लोगों को संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी शिक्षा जगत से जुड़े पांच नए कार्यक्रमों का लोकार्पण भी करेंगे। इनमें दस हजार शब्दों वाला साइन लैंग्वेज शब्द कोश, दृष्टि बाधित छात्रों के लिए बोलने वाली किताबें, विद्यालय की गुणवत्ता से संबंधित प्रोग्राम, निपुण भारत से संबंधित शिक्षकों के लिए निष्ठा कार्यक्रम और विद्यांजलि पोर्टल शामिल हैं। इस कार्यक्रम में भारत के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे।