फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   today munch share sp and bsp

मायावती के जन्मदिन पर आज सपा के साथ मंच साझा करेंगे बसपाई

Tue, 15 Jan 2019 01:37 AM IST
jhansi Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 15 Jan 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
today munch share sp and bsp
सपा और बसपा - फोटो : ANI
पूर्व मुख्यमंत्री बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती का 63 वां जन्मदिन मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। 63 किलोग्राम का केक काटा जाएगा। गरीबों को कंबल बांटे जाएंगे।
विज्ञापन


25 साल बाद समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने राजनीतिक गठबंधन करके एक बार फिर ‘मिले मुलायम काशीराम हवा में उड़ गए जयश्री राम’ के नारे की यादें ताजा कर दी हैं। क्योंकि, तब गठबंधन के बाद विधानसभा के चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया था। एक बार फिर राजनीतिक दल सपा और बसपा के गठबंधन को लेकर यही सोच रहे हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए दोनों दलों के बीच हुए इस गठबंधन से यह तो साबित हो ही गया है कि इसे राजनीतिक दल हल्के में नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


गठबंधन के बहाने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन आम से खास श्रेणी में आ गया है। क्योंकि, दोनों दलों के प्रमुख नेता जन्मदिन के बहाने मंच साझा करेंगे व सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ हमला बोलेंगे। इसमें बसपा के प्रमुख नेता तो रहेंगे ही, सपा से सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, एमएलसी रमा निरंजन, जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह समेत प्रमुख नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री के 63 वें जन्मदिन पर दोनों दलों के कार्यकर्ता 63 किलोग्राम का केक काटेंगे व गरीबों को कंबल बांटेगे। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड अथवा प्रमुख चौराहों पर जहां भी गरीब मिलेंगे, उन्हें कंबल बांटे जाएंगे। इतना ही नहीं जिला अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती मरीजों फल बांटे जाएंगे।

जन्मदिन का आयोजन सुबह दस बजे से प्रमोद पेट्रोल पंप के पास लक्ष्मी गार्डन में होगा। यह आयोजन समय से शुरू हो जाएगा, क्योंकि सुबह 11 बजे से पूर्व मुख्यमंत्री लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करेंगी और इस प्रेस कांफ्रेंस का सीधा प्रसारण लखनऊ से होगा। इसके लिए लक्ष्मी गार्डन में एलईडी का इंतजाम किया गया है। पार्टी के बुंदेलखंड प्रभारी भूपेंद्र आर्या ने बताया कि बहनजी का जन्मदिन यादगार रहेगा।

फर्जी सूची ने चर्चाओं का बाजार किया गरम
बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों की सूची वायरल होने से दिन भर चर्चाओं का बाजार गरम रहा। सूची में झांसी से बसपा के लोकसभा प्रभारी जुगल किशोर कुशवाहा को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया था। लेकिन, जब सूची के बारे में बसपा के बुंदेलखंड प्रभारी भूपेंद्र आर्या से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सूची फर्जी है।


प्रदेश अध्यक्ष ने भी दी सफाई
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने प्रेस को जारी वक्तव्य में कहा कि 38 प्रत्याशियों के नाम घोषित करने में मेरे फर्जी हस्ताक्षर बनाए गए हैं। इससे स्पष्ट हो रहा है कि विरोधी इस गठबंधन से बौखला गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed