फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Today 42000 people will be vaccinated

आज 42 हजार लोगों को लगाई जाएगी वैक्सीन

Fri, 17 Sep 2021 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Today 42000 people will be vaccinated
झांसी। जनपद में एक बार फिर से कोविड टीकाकरण महाभियान के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रतिरक्षित करने का अभियान 17 सितंबर को चलाया जाएगा। इस बार जनपद के 75 गांव को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान 42 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जनपद में यह पांचवीं बार होगा, जब हम कोविड टीकाकरण महाभियान का आयोजन करने जा रहे हैं। इस बार 42 हजार लोगों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए 224 टीम गठित की गई हैं, जो शुक्रवार को महाभियान में टीकाकरण करेंगी। जिन्होंने अभी तक कोविड का टीका नहीं लगवाया है या जिनका समय हो गया है और दूसरी डोज बाकी है, वह टीका जरूर लगवाएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि अब तक जनपद के 10.57 लाख से अधिक लोगों को टीका लग चुका है। जिसमें 8.60 लाख लोगों को पहली डोज और 1.97 लाख लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। शुक्रवार को जनपद के शहरी क्षेत्र के 18 केंद्रों और ग्रामीण क्षेत्र के 78 गांव में कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में इन स्थानों पर होगा टीकाकरण
मेडिकल कॉलेज झांसी, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, आयुर्वेद कॉलेज, पुलिस अस्पताल, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव गेट बाहर, चांद दरवाजा, नगरा, तालपुरा, तहसील, राजघाट, पुलिया नंबर नौ, सीपरी बाजार, इमलीपुरा, इतवारीगंज, सिद्धेश्वर नगर, झोकनबाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed