{"_id":"5e5577358ebc3ef3bf3f13b2","slug":"to-threat-executive-engineer-ex-mla-go-to-jail-jhansi-news-jhs160999939","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईयन को धमकाने में पूर्व विधायक का भाई गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईयन को धमकाने में पूर्व विधायक का भाई गया जेल
विज्ञापन
एक्सईएन को धमकाने में पूर्व विधायक का भाई गया जेल
झांसी। जल संस्थान के एक्सईएन को धमकानेे के मामले में पूर्व विधायक कैलाश साहू के भाई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संजीव साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पूर्व विधायक ने आईजी से मिलकर फर्जी फंसाने का आरोप लगाया है।
जल संस्थान में तैनात एक्सईएन कुलदीप सिंह का आरोप था कि शनिवार को कार्यालय में काम के दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संजीव साहू ने कार्यालय में आकर उनको धमकाया था। उनके ऊपर तमंचा भी तान दिया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मंगलवार सुबह सीपरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, इस मामलेे में पूर्व विधायक कैलाश साहू का आरोप है कि उनके भाई संजीव साहू को षड़यंत्र के तहत फंसाकर जेल भेज दिया है। उन्होंने मुकदमे को निरस्त करानेे की मांग की। उन्होंने बताया कि घटना के समय उनके भाई घर पर था। पूर्व विधायक कैलाश साहू ने आईजी से मुलाकात कर पूरा मामला उनके सामने रखा। जहां उन्होंने प्रभारी निरीक्षक से बात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने जांच के आदेश भी सीपरी बाजार पुलिस को दिए हैं।