फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   To see the bravery of the queen, now you have to pay five times more fees

रानी का शौर्य देखने के लिए अब चुकानी होगी पांच गुना अधिक फीस

Wed, 16 Feb 2022 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
To see the bravery of the queen, now you have to pay five times more fees
झांसी। किले के भीतर लाइट एंड साउंड माध्यम से रानी लक्ष्मीबाई का शौर्य देखने के लिए अब आम लोगों को पहले के मुकाबले करीब पांच गुना अधिक शुल्क चुकाना होगा। इस नए शो के लिए नगर निगम ने शुल्क पचास रुपये से बढ़ाकर 250 रुपये प्रति व्यक्ति कर दिया है। पहले 50 रुपये शुल्क लगता था।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए झांसी किले के भीतर होने वाली लाइट एंड साउंड शो को नए कलेवर में तैयार कराया गया है। जाने-माने रंगकर्मी शरत केलकर एवं अभिनेत्री मीता वशिष्ठ की आवाज का भी इस्तेमाल किया गया है। ओपन एयर एरिया में 270 डिग्री मूवमेंट के साथ दर्शक किलों की दीवारों पर इसे देख सकेंगे। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 20 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम खर्च हुई, लेकिन अब यह पूरी रकम फीस के तौर पर दर्शकों से वसूलने की तैयारी है। अवनीश राय, नगर आयुक्त ने बताया कि यह शुल्क काफी विचार-विमर्श के बाद तय किया गया है। अगर शुल्क कम रहेगा तब पांच साल में इसकी लागत नहीं निकल सकेगी। शो आयोजित करने में लागत भी अधिक आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed