फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   To go to platform two, you will not have to climb stairs

प्लेटफार्म दो पर जाने के लिए नहीं चढ़नी-उतरनी होंगीं सीढ़ियां

Mon, 02 Aug 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
To go to platform two, you will not have to climb stairs
झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नं. 2-3 पर रैम व लिफ्ट के लोकार्पण के मौके पर बोलते डीआर एम संदीप म?
झांसी। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक से अन्य प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां नहीं चढ़नी-उतरनी होंगी। रेलवे ने प्लेटफार्म एक से अन्य प्लेटफार्म को जोड़ने के लिए रैंप बनवाया। इसके साथ ही प्लेटफार्म नंबर दो-तीन पर लिफ्ट शुरू कर दी गई है। रविवार को सदर विधायक और रेलवे अधिकारियों ने रैंप और लिफ्ट का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

अब तक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से अन्य प्लेटफार्म पर जाने के लिए सीढ़ियां चढ़नी पड़ती थीं। हालांकि प्लेटफार्म नंबर एक पर एस्केलेटर लगा हुआ है, लेकिन वह अधिकांश समय बंद रहता है। इसके साथ ही अधिकांश यात्री लिफ़्ट का प्रयोग नहीं करते हैं। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म से अन्य प्लेटफार्म के लिए रैंप और प्लेटफार्म दो-तीन पर लिफ्ट का निर्माण चल रहा था।
विज्ञापन

लोकार्पण कार्यक्त्रस्म के दौरान मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर ने झांसी मंडल की परियोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले ओवरब्रिज के बारे में भी जानकारी दी। सदर विधायक रवि शर्मा ने रेल प्रशासन की योजनाओं की सराहना की। बता दें कि झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म दो और तीन पर 22 लाख रुपये की लागत से लगाई गई लिफ्ट लगाई गई है। इसके साथ ही 1.99 करोड़ रुपये की लागत से रैंप बनवाया गया है। इससे दिव्यांग, वृद्ध और अशक्त यात्रियों को सहूलियत होगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्लेटफ ार्म चार और पांच पर भी शीघ्र ही लिफ्ट शुरू हो जाएगी। इस मौके पर एडीआरएम परिचालन दिनेश वर्मा, एडीआरएम इंफ्र ा अमित सेंगर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सामान्य रघुनाथ सिंह, जेडआरयूसीसी सदस्य डॉ. सुनील सिंह परिहार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed