फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   To compete with online trend markets to take new form

ऑनलाइन खरीदारी को पटखनी के लिए नया रूप लेंगे बाजार

Thu, 11 Jul 2019 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
To compete with online trend markets to take new form
ऑनलाइन खरीदारी को पटखनी के लिए नया रूप लेंगे बाजार
विज्ञापन

झांसी। महानगर बदल रहा है, सुंदर हो रहा है और सहूलियतें बढ़ रही हैं। लेकिन, बाजार ज्यों के त्यों बने हुए हैं, बल्कि वहां समस्याएं दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। जबकि, खुदरा व्यापार को ऑनलाइन खरीदारी की बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। हालात नहीं बदले तो वो दिन दूर नहीं जब बाजार से ग्राहक गायब हो जाएंगे। इससे निपटने के लिए बुधवार को बैठक हुई, जिसमें व्यापारी, जनप्रतिनिधि और प्रशासन के अधिकारी साथ बैठे और तय हुआ कि शहर के बाजारों को अलग-अलग थीम पर विकसित किया जाएगा। दीपावली से पहले बाजारों की रंगत बदल दी जाएगी।
नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में डीएम शिवसहाय अवस्थी ने कहा कि महानगर के विकास का काम लगातार जारी है, जो अब नजर भी आने लगा है। सड़कों का चौड़ीकरण हो या पार्कों का निर्माण सभी पर काम हुआ है। ऐसे में अब बाजारों को भी बदलने की जरूरत है, जहां ग्राहकों को अच्छा माहौल मिले और वे तसल्ली से खरीदारी कर सकें। इसके लिए महानगर के सभी बाजारों को अलग-अलग थीम पर विकसित करने की योजना बनाई गई है, जिसमें सभी दुकानों का बाहरी रंग एक समान हो। एक जैसे साइन बोर्ड हों। ग्राहकों को बेंच, स्ट्रीट लाइट, शौचालय, पार्किंग, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलें। वे सैरसपाटा करते हुए खरीदारी कर सकें। इससे व्यापार बढ़ेगा और ऑनलाइन मार्केट की चुनौतियों से निपटने के लिए यह बेहद जरूरी भी है। इसके लिए धन की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

बाजारों में बदलाव के लिए डीएम ने व्यापारियों से सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले नगर के सभी बाजारों को संवार दिया जाएगा। महानगर के भीतर की नजूल की जमीनों का डिटेल भी मांगा गया है। इसका भी उपयोग किया जाएगा। फुटपाथी कारोबारियों को जल्द ही तय स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा। बस अड्डा के स्थानांतरण की प्रक्रिया भी जारी है। ट्रांसपोर्ट नगर को लेकर भी कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक रवि शर्मा ने कहा कि व्यापारियों की ओर से दिए जाने वाले सुझाव महत्वपूर्ण हैं। शहर को श्रेष्ठता की ओर ले जाने हम सब की जिम्मेदारी है। प्रदेश और केंद्र की सरकार इसमें पूरा सहयोग कर रही हैं। शहर स्मार्ट सिटी बनने जा रहा है। ऐसे में बाजारों का स्मार्ट होना भी जरूरी है। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि देश बदल रहा है, इसमें हमें भी अपनी भूमिका निभानी होगी। इससे पूर्व अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह ने स्वागत किया। संचालन उप्र व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय पटवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed