फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tiktok video made ashita and vaishnavi

अशिता, वैष्णवी ने बनाया टिकटॉक का विकल्प, तैयार किया रिवाइंड एप

Tue, 01 Sep 2020 11:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Tiktok video made ashita and vaishnavi
झांसी। महानगर की बीटेक की दो छात्राओं ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक मोबाइल एप रिवाइंड एप बनाया है। यह एप चाइनीज एप टिकटॉक का विकल्प है। इस मोबाइल एप में सभी विषेशताएं बिल्कुल टिकटॉक की तरह हैं। एक सप्ताह के भीतर ही लगभग एक हजार से अधिक लोगों ने रिवाइंड एप को डाउनलोड किया है।
विज्ञापन

गुदरी निवासी अशिता व शिवाजी नगर निवासी वैष्णवी जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा में बीटेक तीसरे वर्ष की छात्राएं हैं। भारत में टिकटॉक के प्रतिबंधित होते ही अशिता व वैष्णवी ने टिकटॉक एप का विकल्प तैयार करने की योजना बनाई थी। इस मिशन में वाराणसी निवासी तीन छात्राओं के साथ मिलकर काम को अंतिम रूप देने में जुट गईं। कड़ी मेहनत व मशक्त के बाद इस एप को तैयार किया गया है। इस मोबाइल एप में हूबहू टिकटॉक जैसे ही फीचर हैं। जिसमें वीडियो अपलोड, लाइक के अलावा अन्य वीडियो भी देखे जा सकते हैं। इन छात्राओं द्वारा 24 अगस्त को एप लांच किया गया था। लोगों द्वारा एप को काफी पसंद किया जा रहा है। एक सप्ताह के भीतर ही लगभग एक हजार से अधिक लोगों ने रिवाइंड एप को अपने मोबाइल में इंस्टाल कर लिया है।
विज्ञापन

एप को तैयार करने वाली छात्रा अशिता व वैष्णवी ने बताया कि युवाओं को देखते हुए ही इस एप को तैयार किया है। जो युवाओं को काफी भा रहा है। आगे भी इस एप में अभी और मेहनत कर एक ऐसा विकल्प तैयार किया जाएगा। जिसमें अशांति फैलाने वाले वीडियो तुरंत खोज कर नष्ट किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed