झांसी। गलवां घाटी विवाद के बाद लगातार लोग चीन की एप टिकटॉक से दूरी बनाने लगे हैं। शनिवार को भी बुंदेलखंड के 22 हजार से अधिक लोगों ने टिकाटॉक को अपने मोबाइल फोन से हटा दिया। अपने परिजनों, जान-पहचान वालों से भी लोग चाइनीज एप्लीकेशन डिलीट करने की अपील कर रहे हैं।
चाइना को एप्लीकेशन के माध्यम से भी काफी आय होती है। मौजूदा समय में कई अन्य वेबसाइट जैसे कि यूसी ब्रॉजर, यूसी न्यूज, वी चैट, बीगो लाइव, जेंडर, क्लब फैक्ट्री, लाइक, हेलो, एमआई स्टोर, क्लीन मास्टर, 360 सिक्योरिटी, यू कैम मेकअप, मेल मास्टर, क्लैश ऑफ किंग्स, वंडर कैमरा, सीएम ब्रौजर, वायरस क्लीनर, डीयू रिकॉर्डर, ब्यूटी प्लस समेत तमाम एप्लीकेशन लोगों के मोबाइल फोन में इंस्टॉल हैं। हाल ही में चीन ने धोखे से भारत के वीर सैनिकों पर हमला बोल दिया, इसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए। इस घटना से हर देशवासी में आक्रोश है। लगातार लोग चीन की एप्लीकेशन अपने मोबाइल फोन से हटा रहे हैं। शनिवार को भी बुंदेलखंड के 22 हजार लोगों ने अपने फोन से टिकटॉक को डिलीट कर दिया।