फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   tikakaran hospital

जिम्मेदारों को ही नहीं पता टीका फ्री लेगा या नहीं?

Sun, 10 Apr 2022 10:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
tikakaran hospital
झांसी। सरकार की ओर से 18 से अधिक आयु के लोगों को बूस्टर डोज लगाने की मंजूरी मिल चुकी है मगर झांसी के जिम्मेदार अफसर को ही नहीं मालूम है कि टीका फ्री लगेगा या नहीं। पहले जिला टीकाकरण अधिकारी ने कह दिया कि एहतियाती डोज का कोई पैसा नहीं लगेगा। मगर बाद में कहा कि तय शुल्क देकर डोज लगवानी होगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 10 अप्रैल से सभी निजी टीकाकरण केंद्रों पर भुगतान कर खुराक लगवाने की मंजूरी दी हुई है। वैक्सीन की डोज की कीमत भी निर्धारित कर दी गई है। झांसी में 18 से अधिक आयु के 14.90 लाख लोग हैं। इनमें से 86 प्रतिशत का कोरोना की दूसरी डोज लग चुकी है। जिन लोगों को दूसरी डोज लगे नौ महीने बीत चुके हैं, उन्हें एहतियाती डोज लगनी है। इसी बीच, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने पहले कहा कि झांसी में 18 से अधिक आयु वालों को बूस्टर डोज सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क लगनी है। वहीं, बाद में कहा कि कुछ गलतफहमी हो गई थी। 18 से अधिक आयु वालों को निर्धारित शुल्क पर ही टीका लगवाना होगा।
विज्ञापन

18 से अधिक आयु वालों को आज से नहीं लगेगा बूस्टर डोज
जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि 18 से अधिक आयु वालों को सोमवार से निजी अस्पतालों में बूस्टर डोज नहीं लग सकेगी। अभी कोई भी निजी अस्पताल एहतियाती डोज लगाने के लिए इच्छुक नहीं है। जब कोई नर्सिंगहोम आगे आएगा, तब इसकी शुरूआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed