फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tiddi group has not reached in jhansi for flow air

हवा के बहाव के चलते झांसी नहीं पहुंचा टिड्डी दल

Wed, 10 Jun 2020 11:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Tiddi group has not reached in jhansi for flow air
टिड्डी - फोटो : ??????
झांसी। दक्षिण की ओर चल रही हवा के तेज बहाव की बदौलत टिड्डियां फिलहाल झांसी समेत आसपास के इलाकों से दूर हैं लेकिन, कृषि अफसरों का कहना है हवा की दिशा बदलने पर इनके यहां आने का खतरा बना रहेगा। बुधवार टिड्डी दल प्रयागराज तक पहुंचा। इसके चित्रकूट से होते हुए इधर आने की संभावना जताई जा रही। उधर, मप्र के अशोक नगर तक भी टिड्डियां पहुंच गई हैं। इस दल के बृहस्पतिवार को ललितपुर के आसपास पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन

दो सप्ताह से टिड्डियों के आतंक से बुंदेलखंड के किसान परेशान हैं। रात में किसान खेतों में पहरा देने को मजबूर हैं। तमाम इलाकों में खरबूजे की फसल रोपी गई, जिसके नष्ट हो जाने की आशंका है। मंगलवार शाम टिड्डी दल पन्ना के आसपास रहा। यह दल आज गुना के आसपास नजर आया। गुना से होते हुए अशोक नगर तक यह दल पहुंच गया। उधर, दूसरा दल प्रयागराज की ओर दिखाई पड़ा। इस दल के चित्रकूट तक पहुंच जाने की आशंका जताई जा रही। कृषि अधिकारियों के मुताबिक टिड्डी दल लगातार गतिशील है। बृहस्पतिवार को हवा का रुख पलटने पर इसके वापस झांसी तक पहुंचने की आशंका है। निगरानी में जुटे अधिकारियों का कहना है कि अशोक नगर की ओर से इस दल के ललितपुर के दक्षिणी समीपवर्ती क्षेत्र की ओर पहुंचने की उम्मीद है हालांकि झांसी से दूर रहने पर कृषि अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार के मुताबिक इनसे निपटने की पूरी तैयारी की गई है। सभी टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed