फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tictoc bane

टिकटॉक को बैन कर देशहित में किया फैसला

Thu, 02 Jul 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Tictoc bane
टिकटॉक - फोटो : ??????
झांसी। गलवां घाटी में चीन की हरकत के बाद से चीनी एप को लेकर युवाओं का जोश कम होने लगा था। सरकार ने करोड़ों युवाओं की पसंद बने टिकटॉक एप को प्रतिबंधित किया, तो जिले के लाखों टिकटॉक यूजर्स में मायूसी है, लेकिन देश से बढ़कर उनके लिए कुछ भी नहीं है। युवाओं ने टिकटॉक बंद होने के बाद दूसरे देसी एप को मनोरंजन का साधन बना लिया है।
विज्ञापन

देशभर में टिकटॉक तेजी से करोड़ों युवाओं की पसंद बन गया था। जिले में भी करीब पांच लाख से अधिक लोग टिकटॉक का प्रयोग कर रहे थे। इसमें हजारों युवा ऐसे हैं, जिनके टिकटॉक पर बड़ी संख्या में फालोअर्स और लाइक्स थे। टिकटॉक बंद होने के बाद युवा मायूस जरूर हैं, लेकिन चीन की हरकत को लेकर उनमें उबाल है। साथ ही, उन्होंने अपने मोबाइल से टिकटॉक को हटाने के साथ सरकार के फैसले को सही ठहराया है। कुछ यूजर्स टिकटॉक पर चल रहे कंटेंट को लेकर सवाल उठा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि टिकटॉक पर हर कोई अपने मन मुताबिक कंटेट डाल रहा था। जिसके चलते जिन प्रतिभाओं में सचमुच काबिलियत थी, वे उभर नहीं पाती थीं। युवाओं का कहना है कि अब चिंगारी और मित्रो एप के जरिए मनोरंजन कर रहे हैं।
विज्ञापन

एक ओर जहां टिकटॉक को लेकर युवाओं में दीवानगी थी, तो दूसरी ओर घरों का माहौल प्रभावित हो रहा था। टिकटॉक को लेकर अनबन और घरेलू कलह के मामले मनोवैज्ञानिकों और वन स्टॉप सेंटर के पास भी पहुंचे थे। वहीं टिकटॉक को लेकर कई युवा हादसों के भी शिकार हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले टिकटॉक बहुत अच्छा लगता था, लेकिन जब से चीन ने सीमा पर जवानों के साथ गलत किया, तो बंद कर दिया। चीन की हरकत के बाद तो सारे चीनी एप मोबाइल से हटा दिए।- मंजीत सिंह, चमनगंज ---------
सीमा पर जवानों पर हुए हमले के बाद सरकार ने चीनी एप को बंद कर सही किया है। टिकटॉक पर मेरे भी कई फालोअर्स थे, लेकिन प्रतिभा किसी विशेष मंच की मोहताज नहीं होती।- निशा, खुशीपुरा
टिकटॉक को बंद कर सरकार ने चीन को झटका दिया है। हम भी टिकटॉक चलाते थे, लेकिन देश के आगे कुछ नहीं है। सरकार का फैसला बिल्कुल सही है।- रश्मि, शिवाजी नगर
टिकटॉक पर हजारों फालोअर्स का साथ छूट गया, लेकिन देशहित से बढ़कर कुछ भी नहीं है। टिकटॉक की तर्ज पर स्वदेशी एप बनाया जाए। जिससे मनोरंजन हो सके।- पूजा, नंदनपुरा
चीन की हरकत के बाद ही टिकटॉक को बंद कर दिया था। मनोरंजन के लिए तमाम सारी चीजे हैं। अब मित्रो और चिंगारी एप को देखते हैं, लेकिन इनकी स्पीड धीमी है।- प्रवीन अग्रवाल, मानिक चौक
टिकटॉक समेत चाइनीज एप को सरकार ने बंद कर बहुत अच्छा काम किया है। हमें बहुत अच्छा लगता था, लेकिन समय बहुत बर्बाद होता था। अब इसे हटा दिया है।- रागिनी, राजपूत कालोनी

सरकार ने बिल्कुल सही किया है। हमने 15 दिन पहले टिकटॉक को बंद कर दिया था। सरकार को अन्य चीनी सामान पर रोक लगानी चाहिए।- वंशिका, आदर्श नगर
टिकटॉक बहुत पसंद था। वीडियो भी बनाते थे। अब सरकार ने इसे बंद किया है। देश से बढ़कर कुछ भी नहीं है। स्वदेशी एप बनाए जाने चाहिए।- रचना सक्सेना, मसीहागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed