फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thumps after thake take wheat

अंगूठा लगने पर ही होगी गेहूं खरीद

Sat, 06 Feb 2021 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Thumps after thake take wheat
झांसी। रबी सीजन के दौरान गेहूं खरीद में इस बार नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। अभी तक फसल बेचने को किसानों को पोर्टल पर सिर्फ रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी था लेकिन, अब उनको खरीद केंद्र पर अंगूठा लगाने भी आना पड़ेगा। सरकार का दावा है इससे बिचौलियों को रोका जा सकेगा वहीं, किसानों को इससे परेशानी होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

नए कृषि कानून लागू होने के बाद पहली बार रबी खरीद होगी। सरकार ने इसको लेकर तैयारियां आरंभ कर दीं हैं। सरकारी केंद्रों में उपज बेचने के लिए किसानों को पहले की तरह पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा लेकिन, नई व्यवस्था के तहत खरीद केंद्रों में पॉश मशीनें भी लगाई जाएंगी। उपज बेचने को आने वाले किसानों को सबसे पहले अंगूठा लगाना होगा। खसरा-खतौनी संग अंगूठा के निशान के मिलान के बाद किसानों को टोकन मिलेगा। उसके अनुसार वह अपनी उपज बेंच सकेंगे। केंद्र सरकार की मदद से इन पॉश मशीनों की खरीद होगी। पीएनबी के माध्यम से इन मशीनों की खरीद की जानी है। अफसरों का कहना है इसके जरिए बिचौलियों को रोका जा सकेगा वहीं, इससे किसानों के सामने परेशानी आने की बात कही जा रही। जानकारों का कहना है कि अधिकांश किसानों के अंगूठे के निशान मिट जाते हैं। ऐसे में उनको उपज बेचने में परेशानी होगी। जिन वृद्घ किसानों के नाम जमीन है, उनको भी खरीद केंद्र के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ेगा। वहीं, आरएफसी नरेंद्र कुमार का कहना है कि अभी यह मामला शासन स्तर पर है। निर्णय होने पर मशीनें लगाई जाएंगी। अभी जनपद में सिर्फ खरीद की समय-सारणी के बारे में बताया गया है।
विज्ञापन

10 से होगा गेहूं उत्पादन का सर्वेक्षण
रबी खरीद के लिए तयशुदा समयसारिणी के मुताबिक 10 फरवरी से गेहूं उत्पादन का सर्वेक्षण कार्य शुरू होगा। 1 मार्च से किसानों का पंजीकरण आरंभ होगा। 25 मार्च तक क्रय केंद्र चयनित हो जाएंगे। 25 मार्च तक सभी क्रय केंद्र संचालित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed