{"_id":"5e2f4a6e8ebc3e4ae459d547","slug":"thug-case-rejistred-jhansi-news-jhs158544736","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवाईसी के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवाईसी के नाम पर लाखों की ठगी
विज्ञापन
झांसी। केवाईसी के नाम पर कोतवाली इलाके में रहने वाली एक महिला समेत निर्माण सामग्री कारोबारी से लाखों रुपये ठगी कर लेने का मामला सामने आया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी ने बताया इस मामले में जांच शुरू कर दी है। उधर, साइबर सेल ने भी पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना कोतवाली इलाके मेें रहने वाली शालिनी पांडेय के पास 26 जनवरी को फोन आया कि वह पेटीएम से बोल रहे हैं। अपने खाते का केवाईसी करा लें, नहीं तो खाता बंद हो जाएगा। यह सुनकर महिला ने खाते की जानकारी दे दी। कुछ ही देर में खाते से डेढ़ लाख रुपये निकल जाने का मैसेज देखकर वह घबरा गईं। जब उन्होंने इस बारे में पता किया तो उन्हें पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गई हैं। घटना की सूचना पुलिस व बैंक को दी गई।
इसी तरह, थाना कोतवाली के उनाव गेट बाहर रहने वाले दामोदर राय भवन निर्माण सामग्री कारोबारी हैं। 26 जनवरी को उनके पास भी फोन कर केवाईसी के नाम पर खाते की जानकारी लेने के बाद 96 हजार रुपये निकाल लिए। मैसेज देखकर उनको भी ठगी की जानकारी हुई। शिकायत मिलने पर कोतवाली व साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जनवरी माह में करीब 15 लोग केवाईसी के नाम पर ठगी का शिकार हो चुके हैं।