फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three youths misdeed a minor girl in a car in Jhansi

झांसी में किशोरी से दरिंदगी: चलती कार में लड़की से तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, 15 KM दूर ले जाकर फेंक कर भागे

Wed, 21 Aug 2024 04:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 21 Aug 2024 04:30 PM IST
सार

किशोरी का कहना है पड़ोस में रहने वाले सोनू ने अपनी कार में घसीट लिया। कार में ही सोनू और उसके साथियों ने बारी-बारी दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
Three youths misdeed a minor girl in a car in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां थाना प्रेम नगर निवासी एक नाबालिक लड़की से चलती कार में तीन युवकों ने दुष्कर्म किया और उसे घर से करीब 15 किलोमीटर दूर फेंककर फरार हो गए। किशोरी रोती बिलखती किसी तरह घर पहुंची, यहां परिजनों को उसने आपबीती बताई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन

प्रेमनगर के काशीनगर क्षेत्र निवासी किशोरी मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे किसी काम से अपने घर से निकली थी। किशोरी का कहना है पड़ोस में रहने वाले सोनू ने अपनी कार में घसीट लिया। कार में तीन युवक सवार थे। वह लोग करौंदी माता मंदिर की तरफ भागे। तीनों ने कार के अंदर ही बारी-बारी से उसके संग दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को वापस करौंदी माता मंदिर के पास लाकर नीचे धकेल दिया और भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी बदहवास हाल में सुबह करीब 10:30 बजे अपने बुआ के घर आई। उसके पैर में चप्पल तक नहीं थी। परिजनों के पूछने पर उसने आपबीती बताई। उसने बताया सोनू ने दुष्कर्म के बाद उसकी मांग भर दी। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed