{"_id":"611578db8ebc3e75912a8ad0","slug":"three-talaq-to-pregnent-wife-jhansi-news-jhs2018187189","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्भवती महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाला
बरुआसागर। ससुरालियों द्वारा दहेज में एक कार और नकदी की मांग को लेकर गर्भवती महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला इतिशाम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी शादी मोहल्ला लाल्ले की टोरिया निवासी महबूब खान के साथ 1 दिसंबर 2020 को हुई थी। शादी में पिता ने 10 लाख रुपये नकद, तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात गृहस्थी का सामान और कार दी थी। दूसरी बार ससुराल आते ही पति मारपीट कर दूसरी कार लाने के लिए दबाव बनाने लगे। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई तो पति और ससुरालीजनों द्वारा उसकी मारपीट कर हालत खराब कर दी और 17 मई 2021 को पति ने तीन तलाक देकर मायके भेज दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर महबूब खान पति, बालखान ससुर, सास जोहरा, जेठ हनीफ, नवाब, निजाम साबिर, शब्बीर, देवर साहेब के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी ने गर्भवती महिला की हालत को देखते हुए सरकारी जीप से घर भिजवाने की व्यवस्था की और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।