फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three special train will be run

जनवरी में होगा तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन

Fri, 25 Dec 2020 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Three special train will be run
झांसी। जनवरी में तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। यह ट्रेनें झांसी से बांद्रा और श्री गंगानगर से नांदेड के बीच चलेंगी।
विज्ञापन

इसमें सात जनवरी से 25 मार्च तक झांसी से प्रत्येक बृहस्पतिवार को 02199 झांसी बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन प्रत्येक बृहस्पतिवार व नौ जनवरी से 27 मार्च तक 02200 बांद्रा झांसी टर्मिनस एक्सप्रेस का संचालन प्रत्येक शनिवार को होगा। इस ट्रेन का दतिया, डबरा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, रुठियाई, कचौरा बिनागिनी, ब्यावरा राजगढ़, मक्सी, नागदा, रतलाम, दाहोद, गोधरा, बड़ोदरा, भुरुच, सूरत, वापी, बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव होगा। इसी तरह 02440 श्रीगंगानगर नांदेड साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन एक जनवरी से 29 मार्च तक तथा 02439 नांदेड श्री गंगानगर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन तीन जनवरी से इकतीस जनवरी तक होगा। इस ट्रेन को हनुमानगढ़, संगरिया, मंडीडबवाली, भटिंडा, रामपुराफुल, बरनाला, धुरी जंक्शन, संगरूर, जाखल, जींद, रोहतक, नई दिल्ली, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, मल्कापुर, अकोला, वाशिम, हिंगोली डेक्कन, पुरना स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
इसके साथ ही 02486 श्री गंगानगर नांदेड सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस का दो जनवरी से तीस जनवरी तक प्रत्येक मंगलवार व शनिवार और 02485 नांदेड श्री गंगानगर सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस का चार जनवरी से एक फरवरी तक प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को होगा। इस ट्रेन को अबोहर, मलोट, गिद्दर्बहा, भटिंडा, रामपुराफुल, बरनाला, धुरी जंक्शन, संगरूर, जाखल, जींद, रोहतक, नई दिल्ली, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, मल्कापुर, अकोला, वाशिम, हिंगोली डेक्कन, पुरना स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन

रेल यूनियन नेता पर अभद्रता का आरोप
झांसी। रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता ने एक यूनियन नेता पर अपने साथियों के साथ मिलकर अभद्रता का आरोप लगाया है।
एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में वरिष्ठ खंड अभियंता (सामान्य) विद्युत अनुरक्षण पूर्व लखनलाल अहिरवार ने बताया कि उनके डिपो कार्यालय पर 23 दिसंबर की सुबह एक यूनियन के नेता अपने कुछ साथियों के साथ आए और एक चारदीवारी के निर्माण को लेकर अभद्रता करने लगे। मैं अवकाश पर था। इस पर यूनियन नेता ने मुझे मोबाइल पर कॉल कर अभद्रता की। इस बात की जानकारी मैंने उच्च अधिकारियों को दी। अधिकारियों के कहने पर यूनियन ऑफिस पहुंचकर उच्च नेताओं को मामले से अवगत कराया। यहां पर भी उनके साथ अभद्रता की गई। वहीं, दूसरे पक्ष ने आरोपों से इंकार किया है। उनका कहना है कि अभद्रता उनके साथ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed