फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three people dead and 48 new corona positive

कोरोनासे तीन की मौत, 48 नए मामले

Tue, 01 Sep 2020 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three people dead and 48 new corona positive
झांसी। जिले में बेकाबू कोरोना वायरस नए-नए लोगों को अपनी चपेट में लेने के साथ-साथ जीवन भी निगल रहा है। मंगलवार को वायरस की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 48 नए पॉजिटिव केस सामने आ गए। अब झांसी में संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े चार हजार और मौतों की संख्या सौ के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस का असर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से कोरोना वायरस के केस रोज मिल रहे हैं। मंगलवार को 1256 जांचें हुईं, इसमें आरटी-पीसीआर 429, ट्रू नेट 28 और एंटीजन 799 शामिल रहीं। कम जांचें होने के बावजूद 48 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके अलावा तीन लोगों की जान भी चली गई। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4516 पहुंच गई है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 102 हो गया है। मौजूदा समय में एक्टिव केस 768 बचे हैं। इसमें 22 की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

अगस्त में हुए दोगुने संक्रमित, दोगुनी मौतें
अगस्त में कोरोना वायरस न सिर्फ दोगुनी रफ्तार से बढ़ा है, बल्कि जुलाई की तुलना में मौतें भी लगभग दोगुनी हुई हैं। 31 जुलाई तक जिले में कोरोना संक्रमित 2219 थे और 53 लोगों की जान गई थी। 31 अगस्त तक यह आंकड़ा 4468 पहुंच गया, जबकि मरने वालों की संख्या 99 हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बढ़े मरीज
महीना संक्रमित मौत
अप्रैल 4 0
मई 42 5
जून 193 18
जुलाई 2219 53
अगस्त 4468 99
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed