{"_id":"663a9642cfb5e0dd760c4464","slug":"three-named-for-instigating-youth-to-commit-suicide-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-311084-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: युवक को खुदकुशी के लिए उकसाने पर तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: युवक को खुदकुशी के लिए उकसाने पर तीन नामजद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। दो मई को मथुरा जंक्शन के पास वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाले युवक की पत्नी ने प्रेमनगर थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका कहना है कि पैसों के लिए आरोपी उसके पति को धमका रहे थे। इस वजह से उसके पति ने खुदकुशी की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
प्रेमनगर के हंसारी, राजेंद्र का कुआं निवासी ऋषभ साहू ने दो मई को सुसाइड कर लिया था। उसकी पत्नी निशा ने पुलिस को बताया कि ऋषभ बड़ा बाजार स्थित शुभम ट्रेडर्स में काम करते थे। एक मई की दोपहर ऋषभ जब दुकान में था तभी मनीष अग्रवाल, परी गारमेंटस के अमित अग्रवाल एवं ब्लैक हाउस दुकान के मालिक मंची जैन आकर विवाद करने लगे। ऋषभ ने इन लोगों के पास सोसाइटी का पैसा जमा किया था। तीनों यह रकम हड़पना चाहते थे। इस वजह से साजिशन ऋषभ के साथ विवाद करते हुए चोरी का आरोप लगाने लगे। ऋषभ को जान से मारने को भी धमकाया।
सार्वजनिक तौर पर हुई बेइज्जती से ऋषभ दुखी हो गया। यह बात उसने रात में पत्नी को बताई। इसके बाद सुसाइड नोट लिखकर मथुरा चला गया। खुदकुशी करने के बाद परिजनों को सुसाइड नोट का पता चला। प्रेमनगर थाना प्रभारी शिवशंकर राठौर के मुताबिक तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।