फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three more dead and 51 new case corona

कोरोना से तीन की और मौत, 51 नए मरीज मिले

Tue, 29 Sep 2020 11:22 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Three more dead and 51 new case corona
कोरोना - फोटो : ??????
झांसी। जिले में कोरोना संक्रमितों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस महामारी की चपेट में आने से मंगलवार को तीन संक्रमितों की जान चली गई। इसके अलावा 51 नए मरीज भी सामने आए हैं। जिले में अब तक 155 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जबकि, अब तक 7,228 लोगों को ये महामारी अपनी चपेट में ले चुकी है।
विज्ञापन

गुरसराय निवासी 79 साल के एक बुजुर्ग को बुखार, कफ और सांस लेने में परेशानी होने पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बुजुर्ग हृदय रोग से भी पीड़ित था। अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। टंडन रोड सीपरी बाजार निवासी डायबिटिज से ग्रसित 70 वर्षीय वृद्ध को कोरोना के सामान्य लक्षणों के चलते अस्पताल में दाखिल कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके अलावा बड़ागांव गेट बाहर अन्नपूर्णा कॉलोनी निवासी 55 साल की महिला को भी कोरोना के सामान्य लक्षणों के चलते मेडिकल में भर्ती किया गया था। महिला हाइपरटेंशन से पीड़ित थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिले में कोरोना से अब तक 155 की जान जा चुकी है। इसके अलावा 51 नये मरीज भी सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 7228 पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना का मात दे रहे झांसी वाले
झांसी। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 87.06 प्रतिशत संक्रमित इस महामारी की जकड़न से आजाद हो चुके हैं। जिले में अब तक 7228 को ये महामारी अपनी गिरफ्त में ले चुकी है और इनमें से 5473 डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। इनमें से 88 को मंगलवार को डिस्चार्ज किया गया। इसके अलावा 820 का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है। इनमें से 23 का मंगलवार को होम आइसोलेशन खत्म हुआ। वर्तमान में 780 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। इनमें से 173 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिले मरीज
झांसी। कोरोना वायरस के 51 नए मरीजों में ज्यादातर महानगर के विभिन्न मोहल्लों के हैं। ये मरीज शक्ति नगर, मेडिकल कैंपस, जवाहर चौक, माता मंदिर प्रेमनगर, रेलवे हॉस्पिटल, सर्व नगर मिशन कंपाउंड, शिवाजी नगर, जवाहर चौक, झांसी कैंट, नानकगंज सीपरी बाजार, आईटीआई, कृष्णा इन्क्लेव, वीरांगना नगर, ट्यूब वैल रोड खातीबाबा, सनोरा बरुआसागर, ईसाई टोला, सिलवट गंज, डरू भौंडेला, केके पुरी, मेहंदी बाग, अंजनी नगर, गरौठा, हीरापुरा, पुनावली रोड, ग्राम खिल्ली मोंठ, गोंदू कंपाउंड, महेंद्रपुरी कॉलोनी, दीनदयाल नगर, सुधा नर्सिंग होम के पीछे, बबीना कैंट, सूर्यपुरम कॉलोनी आदि क्षेत्रों में मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed