फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three lakh notes kept in the house burnt for sister's wedding

बहन की शादी के रखे तीन लाख के नोट जले

Tue, 28 Sep 2021 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Three lakh notes kept in the house burnt for sister's wedding
झांसी। बहन की शादी के लिए बड़े जतन से जोड़े पैसे एक पल में स्वाहा हो गए। घर में आग लगने से बदहवास युवक ने आसपास मदद की गुहार लगाई लेकिन, जब तक आग बुझ पाती तब तक बड़े जतन से बहन की शादी के लिए जोड़े करीब तीन लाख रुपये जल चुके थे।
विज्ञापन

बबीना थाना के चमरौआ के टपरियन मोहल्ला निवासी बंटी साहू के मुताबिक वह प्राइवेट काम करता है। अपनी छोटी से नौकरी में उसने छोटी बहन अंजली की शादी करने के सपने संजोए थे। नवरात्र में फलदान करना है। उसका कहना है पिछले कई साल की बचत से उसने दो लाख जुटाए थे जबकि दोस्तों से एक लाख रुपये उधार में लिए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब सात बजे अंजली ने चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस खोली सिलिंडर ने आग पकड़ ली। थोड़ी देर में आग भड़क गई। अलमारी के ऊपर पैसे रखे हैं जब बंटी को इसका ख्याल आया तब उसने अंदर जाकर पैसे निकालने की कोशिश की लेकिन, वह भीतर नहीं जा सका। आग के काबू में आने पर जब उसने अंदर पहुंचकर देखा तब तक पांच-पांच सौ के नोट आधे जल चुके थे। जले नोट देखते ही बंटी रो पड़ा। उसे लोगों ने ढांढस बंधाया। बबीना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed