फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three died due to falling at different places

अलग-अलग स्थानों पर गाज गिरने से तीन की मौत

Sun, 10 Jul 2022 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Three died due to falling at different places
झांसी/मऊरानीपुर /बरुआसागर/कटेरा। जिले में अलग-अलग तीन स्थानों पर गाज गिरने से किसान, वृद्धा समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर ग्राम वीरा निवासी 50 वर्षीय हरिशंकर कुशवाहा पुत्र ग्यासी अपने खेत पर काम कर रहा था। दोपहर दो बजे हल्की बारिश होने लगी तथा तेज आवाज के साथ गाज गिरी, इसकी चपेट में आने से हरिशंकर अचेत हो गए। उन्हें उनका भाई जानकी सरकारी अस्पताल लेकर आया जहां पर चिकित्सकों ने हरिशंकर को मृत घोषित कर दिया।

वहीं बरुआसागर थाना क्षेत्र के धमना चौकी के अंतर्गत ग्राम उजयान निवासी श्रीमती सब्बी पत्नी हरगोविंद अहिरवार खेतों में बकरियां चरा रही थीं। तभी तेज बारिश आ जाने के चलते वहीं पास में ही हरदौल बाबा मंदिर के पास नीम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। इसी दौरान तेज आवाज के साथ गाज गिरने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा कटेरा निवासी मिट्ठा कुशवाहा अपने खेत में बने हुए घर मे बैठे थे। उनकी भेड़ बकरियां खुले में खेत में चारा पत्ती खा रही थीं और बारिश में भींग रही थीं। बकरियों को अंदर लाने के लिए वह जैसे ही बाहर निकले। इसी दौरान गाज गिरी। इससे
विज्ञापन

मिट्ठा कुशवाहा की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed