फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three constables including a constable absent from duty suspended

ड्यूटी से गैर हाजिर एक दरोगा समेत तीन सिपाही निलंबित

Mon, 14 Feb 2022 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three constables including a constable absent from duty suspended
झांसी। मोंठ में ड्यूटी प्वांइट से गैर हाजिर एक दरोगा समेत तीन सिपाहियों को एसएसपी ने लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। चुनाव की तैयारियों के संबंध में एसएसपी शिवहरी मीना बीती रात मोंठ थाने का जायजा लेने पहुंचे थे। एसएसपी ने थाने में तैनात सभी दरोगा एवं सिपाहियों की लोकेशन लेनी शुरू की लेकिन, दरोगा रामपाल सिंह समेत कांस्टेबल राज गौतम, अवनीश कुमार एवं पवन कुमार की लोकेशन नहीं मिली। चारों ही अपने ड्यूटी प्वांइट से नदारद थे। चुनावी मौसम में इस लापरवाही पर एसएसपी का पारा चढ़ गया। उन्होंने चारों पुलिसकर्मियों को फटकार लगाते हुए इन सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके अलावा एसएसपी ने थाने में चुनाव रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर समेत अन्य जरूरी दस्तावेज देखे। एसएसपी ने थाने में सफाई रखने के साथ ही हवालात एवं हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी दुरूस्त रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed