{"_id":"60e356318ebc3ec3093dcb92","slug":"three-badmash-injured-in-encountr-jhansi-news-jhs1988218137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में औरैया के तीन बदमाश गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में औरैया के तीन बदमाश गोली लगने से घायल
विज्ञापन

गुरसराय। लोहिया पुल और आड़ी सड़क के बीच नहर पर रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि को पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से तीन अंतर्जनपदीय बदमाश घायल हो गए। उनके पास से नकदी, असलहा. कारतूस व बाइकें बरामद हुई हैं। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश भाग निकला। पूछताछ में बदमाशों ने 14 जून को प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक गुरसराय से तीन लाख बीस हजार लेकर भागने की घटना स्वीकार की है। चारों बदमाश औरैया जिले के हैं।
मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नैपाल सिंह भीघटना स्थल पर पहुंचे। 4 और 5 जुलाई की मध्य रात्रि वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। मुखबिर की सूचना मिली कि दो मोटरसाइकिल से चार बदमाश मध्यप्रदेश से मऊरानीपुर होते हुए गुरसराय आ रहे हैं। इस पर थानाध्यक्ष अजीत सिंह पुलिस बल के साथ लोहिया पुल के आगे बनी पुलिया के पास पहुंचे। वहां एसओजी की टीम भी उनको मिल गई। पुलिस बदमाशों के आने का इंतजार करने लगे। थोड़ी देर बाद दो मोटरसाइकिल आती दिखाई दीं जिनको पुलिस ने टार्च की रोशनी दिखाते हुए रुकने का इशारा किया। पुलिस से घिरा देखकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश बाइक लड़खड़ाने पर नीचे गिर गए। पुलिस ने पकड़ना चाहा तो गोली चला दी। इस पर पुलिस ने गोली चलाई जिससे पैर में गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए। एक बदमाश भाग गया। पुलिस ने रविकांत निवासी शांत नगर दिबियापुर औरैया, रजवीश दोहरे निवासी प्रतापपुर थाना अजीतमल औरैया, जीतू उर्फ जय सिंह निवासी प्रतापपुर थाना अजीतमल जिला औरैया, को पकड़ लिया। जबकि दीपू उर्फ शैलेंद्र निवासी हरसाय पुरवा थाना अजीतमल जिला औरैया, फरार हो गया। बदमाशों के पास से पुलिस ने तीन तमंचे, दो कारतूस बरामद किए। बदमाशों ने बताया कि गुरसराय में 14 जून को प्रथमा ग्रामीण बैंक से किसान के बैग से तीन लाख बीस हजार रुपये लेकर भागने में वह शामिल थे। पुलिस ने 85 हजार रुपये तीनों बदमाशों से बरामद किए। पुलिस ने दो बाइक भी बरामद की हैं।
मुठभेड़ में यह रहे शामिल
मुठभेड़ में स्वाट टीम के साथ में थानाध्यक्ष गुरसराय अजीत सिंह, राजेश पाल सिंह प्रभारी एसओजी, उपनिरीक्षक सुबोध सिंह परमार, रवि कुमार यादव, करीम खां, योगेंद्र चौहान, शैलेंद्र सिंह, प्रदीप सेंगर, चंद्रशेखर, पदमचंद, अविनेश्वर
विज्ञापन
तिवारी, देवेश चतुर्वेदी, धारा सिंह, सुमित कुमार, अनूप कुमार, संजीव कुमार, चंद्रशेखर, सचिन द्विवेदी तथा चालक बलवीर शामिल रहे।